राजनीति

आज दो दिग्गज निर्दलीय प्रत्याशी करेंगे नॉमिनेशन, एक ने भाजपा की तो दूसरे ने राजद की बढ़ाई चिंता

Spread the love

2024 के लोकसभा चुनाव की सातवें चरण के लिए आज दो दिग्गज निर्दलीय प्रत्याशी करेंगे नॉमिनेशन एक ने भाजपा की तो दूसरे ने राजद उम्मिदवार की बढ़ाई चिंता.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: 2024 के लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए आज से शुरू हो रहे नॉमिनेशन के पहले ही दिन दो दिग्गज निर्दलीय प्रत्याशी अपना पर्चा भरेंगे. भारतीय जनता पार्टी से टिकट पाने की उम्मीद में आईपीएस की नौकरी छोड़कर बक्सर पहुंचे आनंद मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी की तो बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजद उम्मीदवार की चिंता बढ़ा दी है.

एक को मोदी तो दूसरे को जातीय समीकरण पर है भरोसा

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को मोदी की मैजिक पर भरोसा है. आनंद मिश्रा ने कहा कि जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है यदि वह विजन सफल हो जाता है तो देश को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता है. मैं चुनाव जीतने के साथ ही मोदी जी के सारे योजनाओं को जमीन पर उतार कर उनके हाथों को मजबूत करूंगा. वही इस लोकसभा क्षेत्र में अपनी विशेष पकड़ रखने वाले दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी ददन पहलवान उर्फ ददन यादव को अपनी समाजिक समीकरण पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोग मुझे प्यार करते हैं और विधानसभा में कई बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता कर मुझे विधानसभा भेजा है. इस बार भी जनता का प्यार मुझे मिलेगा.

हम आपको बताते चले की सातवें चरण के लिए आज से लेकर 14 मई तक कोई भी प्रत्याशी नॉमिनेशन कर सकता है. 11 और 12 मई को सरकारी अवकाश होने के कारण उस दिन नॉमिनेशन का कार्य बंद रहेगा.

Comment here