राजनीति

बसपा से अनिल कुमार ने बैलगाड़ी से सवारी कर भरा पर्चा

Spread the love

बहुजन समाज पार्टी के बक्सर लोकसभा उम्मिदवार मशहूर बिल्डर अनिल कुमार सिंह समेत कुल 27 प्रत्याशियो ने भरा पर्चा, निर्दलीय उम्मीदवारों ने मुकाबले को बनाया दिलचस्प.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर बक्सर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के नेता मशहूर बिल्डर अनिल कुमार सिंह ने आज बैलगाड़ी से ज्योति चौक होते हुए समाहरणालय में पहुंचकर पर्चा भरा. साथ ही विपक्षियो पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि. बीजेपी और राजद के प्रत्याशी एक ही पाठशाला के विद्यार्थी हैं जिनसे बक्सर की जनता उठ चुकी है इस बार पूरा बक्सर बहुजन में हो गया है.

मंत्री रहते नही किया कोई काम

इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंत्री रहते हुए सुधाकर सिंह ने प्रदेश की जनता के लिए कोई काम नहीं किया.भाजपा एवं राजद के लोगो ने केवल बक्सर को ठगा है.

जेसीबी से समर्थकों ने किया पुष्प बर्षा

अनिल सिंह के नॉमिनेशन में आए समर्थकों ने उन पर पुष्प वर्षा कर उनके समर्थन में गगनभेदी जयकारे लगाए, जिससे लोकसभा प्रत्याशी काफी उत्साहित दिखे.

Comment here