द जनमित्र | शशि
बक्सर में लोजपा (रामविलास) ने डुमराँव विधानसभा के नुआव पंचायत में एक पंचायत स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की कमान पंचायत अध्यक्ष अमीका पासवान ने संभाली, जबकि राकेश पासवान ने संचालन की जिम्मेदारी निभाई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष और डुमराँव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने शिरकत की।




अपने संबोधन में अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि डुमराँव विधानसभा के सभी 32 पंचायतों में लगातार पंचायत स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसका मकसद साफ है – हर बूथ पर तैनात कमिटी के सदस्यों से सीधा संवाद करना और उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले तैयार करना। साथ ही, इन सदस्यों के जरिए चिराग पासवान की नीतियों और उनके विजन डॉक्यूमेंट ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को हर घर तक पहुंचाने का मजबूत इरादा जताया गया।
अखिलेश कुमार सिंह ने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में हम पूरी ताकत से जुटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि जिले की चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत हो। सम्मेलन में लोजपा (रामविलास) के डुमराँव विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, आईटी सेल जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष रिपु सिंह, बबन पासवान, विनोद पासवान, अरुण पासवान, दीपक पासवान, अनिकेत सिंह, रमेश पाल, नंदलाल बारी, दीनानाथ पासवान, उमेश पासवान, नीतीश रजक, नीरज पासवान, शिवबली पासवान, विकास पासवान, संदीप पासवान, अमित पासवान, विकास पाल, छोटक कुमार, पप्पू पासवान, ओमप्रकाश पाल, रितेश पाल, राहुल पाल जैसे तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे और इस संकल्प को बल दिया।

Comment here