द जनमित्र डेस्क
रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान गोयल धर्मशाला में तनावपूर्ण माहौल बन गया। चुनाव प्रक्रिया चल रही थी कि अचानक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए, जिसके बाद समर्थक और विरोधी गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जोरदार नारेबाजी हुई और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई।

विवाद का मुख्य कारण सांगठनिक चुनाव रहा, जिन पर कुछ कार्यकर्ताओं ने चुनाव में हस्तक्षेप करने और प्रक्रिया को एकतरफा बनाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया। इन आरोपों के बाद मौके पर हंगामा बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर माहौल को शांत कराया।
विरोधी गुट ने संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई, जबकि अशोक यादव के समर्थकों ने इसे विपक्षी गुट की साजिश करार देते हुए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।
अशोक यादव ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे हमेशा से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल बिगाड़कर संगठन की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
चुनाव के बाद जारी आधिकारिक बयान में अशोक कुमार सिंह की सराहना की गई। बयान में कहा गया कि अशोक कुमार सिंह ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बक्सर जिला संगठन नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा तथा आगामी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेगा।


Comment here