द जनमित्र न्यूज डेस्क
चौसा थर्मल पावर प्लांट के मुख्य गेट पर सोमवार को हुई राजद मजदूर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अर्जुन यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। मृतक के बड़े भाई करण यादव के बयान के आधार पर तीसरे दिन यह कार्रवाई हुई। करण ने बनारपुर के आठ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच को तेज कर दिया।




आरोपियों में मनोरंजन पांडेय उर्फ राजा पांडेय, अमित तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, हरिओम तिवारी, गुड्डू तिवारी उर्फ सुनील तिवारी, नरेंद्र तिवारी, ओम पांडेय और मुन्ना तिवारी शामिल हैं, जो सभी बनारपुर गांव के रहने वाले हैं। इन पर साजिश के तहत हत्या का इल्जाम है। करण ने पुलिस को बताया कि अर्जुन एल एंड टी कंपनी में ठेकेदारी करता था।
घटना सोमवार सुबह करीब 12:15 बजे की है। अर्जुन अपनी थार गाड़ी से प्लांट में अधिकारियों से मिलने जा रहा था। मोहनपुरवा गेट पर गाड़ी रोककर वह पानी लेने उतरा। जैसे ही वह गाड़ी के पास लौटा, बाइक सवार तीन हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अर्जुन की इलाज के दौरान मौत हो गई।
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।


Comment here