स्थानीय

संपन्न हुई देहदान की प्रक्रिया

Spread the love

द जनमित्र | शशि

दधीचि देहदान समिति बक्सर इकाई के जागरूकता अभियान के तहत पाण्डेय पट्टी के रहने वाले, आदर्श इंटर कॉलेज गहमर के पूर्व प्राचार्य, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित स्वर्गीय रामछबिला सिंह, जिनकी उम्र 90 वर्ष थी, ने आज से करीब चार साल पहले एक नेक कदम उठाया था। उन्होंने दधीचि देहदान समिति बक्सर इकाई की अध्यक्ष और नगर परिषद बक्सर की पूर्व चेयरमैन श्रीमती मीना सिंह के जरिए संपूर्ण देहदान का संकल्प लिया था।


कल, 31 मार्च को जब उनका निधन हुआ, तो उनके भतीजे सुजीत कुमार ने समिति की अध्यक्ष मीना सिंह को इसकी खबर दी। उन्होंने अपने चाचा की आखिरी इच्छा को पूरा करने की इच्छा जताई। इसके बाद मीना सिंह ने बिहार समिति को सूचित किया और बक्सर व बिहार समिति के सहयोग से देहदान की प्रक्रिया शुरू हो गई।
इसके तहत, एम्बुलेंस के जरिए स्वर्गीय रामछबिला सिंह के पार्थिव शरीर को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) लाया गया। वहां उनके शरीर को एनाटॉमी विभाग को सौंप दिया गया। इस मौके पर अस्पताल में दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद (पूर्व राज्यपाल), महासचिव पद्मश्री विमल जैन, दीघा विधायक श्री संजीव चौरसिया, निदेशक डॉ. बिंदे कुमार, अधीक्षक व सोटो के चेयरमैन डॉ. मनीष मंडल, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, बक्सर इकाई की अध्यक्ष श्रीमती मीना सिंह और समिति के अन्य पदाधिकारी जैसे राजकुमार सिंह, डॉ. हिंगमनी, बबन सिंह, नीलम श्रीवास्तव, दीपक अग्रवाल मौजूद थे। मृतक के भतीजे सुजीत कुमार और उनके बेटे अमन कुमार की उपस्थिति में यह कार्य संपन्न हुआ।

Comment here