ग्राउंड रिपोर्ट

पटना अग्निकांड के बाद बक्सर में अलर्ट हुए जिला प्रशासन

Spread the love

पटना के पाल होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद, बक्सर में अलर्ट हुए जिला प्रशासन के अधिकारी, मानक के अनुसार नही चलने वाले दर्जनों होटल और लॉज को भेजा गया नोटिस, होटल संचालकों में मचा हड़कम्प.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: बीते बृहस्पतिवार के दिन पटना के पाल होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद, बक्सर जिला प्रशासन के अधिकारी भी अलर्ट पर है. वरीय अधिकारियो के निर्देश पर होटलों और लौजो की जांच करने पहुँचे फायर ब्रिगेड अधिकारी भी हैरान रह गए. दर्जनों होटल और लौजो में से मात्र 3-4 ही मानक के अनरूप अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर संचालित हो रहे है जबकि बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में दर्जनों होटल और लौज बिना मानक के धड़ल्ले से चल रहे है. अब जिला प्रशासन के अधिकारी उनकी सूची तैयार कर कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गए है.


क्या कहते है एसडीएम

पटना की पाल होटल में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर सदर एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि जो पटना के होटल में भीषण अग्नि कांड हुआ है. वह हम सभी के लिए अलार्म है. लेकिन जिस तरह से वँहा रेस्क्यू ऑपरेशन कर दर्जनों लोगों की जान बचाई गई वह भी सराहनीय है. बक्सर में समय- समय पर मॉकड्रिल, एवं फायर सेफ्टी की जांच पूर्व से ही होते आ रहा है .जिस तरह से बक्सर जिले में लगातार खेतो और खलिहानों में आगलगी की घटनाएं हो रही है. उसको लेकर हमलोग पहले से ही पूरी तरह से अलर्ट है.कोई घटना नही घटेगी यह तो नही कहा जा सकता है. लेकिन किसी भी घटना के बाद त्वरित सहायता पहुचाने को लेकर पूरी जिला प्रशासन की टीम अलर्ट है.

क्या कहते है अग्निशमन पदाधिकारी

वही अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह ने बताया कि मैन पावर के काफी अभाव होने के बाद भी कुल 17 होटलों की जांच की गई, जिसमे से मात्र 3-4 ही मानक के अनरूप संचालित हो रहे है. जबकि दर्जनों लॉज होटल मनमाने ढंग से संचालित किए जा रहे है.जिनको नोटिस भेजकर त्वरित मानक पूरा करने का निर्देश दिया गया है.जो लोग भी नियमावली का उलंघन करेंगे उनके प्रतिष्ठानों को सील करने के लिए विभाग के वरीय अधिकारियो को पत्र लिखा जाएगा.

गौरतलब है कि जिला प्रशासन के नाक के नीचे शहर के बीचोबीच संकीर्ण गलियो में कई लॉज और होटल संचालित हो रहे है. हैरानी की बात है कि जब कोई बड़ी घटना घट जाती है. उसके बाद ही प्रशासन के लोग जागरूक होते है.

Comment here