राजनीति

बेरोजगारी पर भाजपा नेता मिथलेश तिवारी का बेतुका बयान, एमबीए पास कर चाय बेचना है देश के लिए सुखद

Spread the love

बीजेपी बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी का बेतुका दलील बेरोजगारी के सवाल पर दिया अजीबोगरीब बयान कहा एमए और एमबीए पास करके लोग बेच रहे है चाय, देश के लिए है सुखद सन्देश, रोजगार की तलाश करने वाला अब चाय की प्याली धोने का दे रहा है रोजगार.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: देश मे 2024 के दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव की समाप्ति हो गई है. गिरते मतदान प्रतिशत ने भाजपा के नेताओ को असहज कर दिया है. शायद यही कारण है कि भाजपा नेताओं को अब इस बात की चिंता सताने लगी है कि कही चार सौ पार के नारे हार में न बदल जाये, यही कारण है कि उलूल जुलूल बयान देकर विपक्ष को बैठे बिठाए मुद्दा दे रहे है. ताजा मामला बक्सर की है जंहा बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार ने बेरोजगारी के सवाल पर कहा कि एमए और एमबीए पास नौजवान आज चाय बेच रहा है. खटाल में दूध बेच रहा है इससे ज्यादा सुखद क्या हो सकता है कि नौकरी मांगने वाला आज चाय की प्याली धोने और दूध बेचने का नौकरी दे रहा है.

90 करोड़ लोगों को मोदी सरकार दे रहा है मुफ्त की अनाज

वही जब उनसे पूछा गया कि जिस देश में 90 करोड़ लोगों मुफ्त की राशन पर आश्रित है. ऐसे में डिजिटल इंडिया का सपना कैसे साकार होगा. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इसी देश में पहले अनाज के लिए लोग आत्महत्या कर रहे थे. जनसंख्या बढ़ रही है और भूमि घट रही है ऐसे में प्रधानमंत्री ने 90 करोड़ लोगों के दर्द को समझा और उन्हें मुफ्त में राशन देने की ठानी और अगले पांच साल तक यह लोगो को मिलेगा.जिसके लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा करनी चाहिए की कोविड काल मे भी किसी भी घर के चूल्हे बंद नही होने दिये.

संकल्प पत्र में नही है कल कारखाने लगाने की चर्चा

वही जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी के संकल्प यात्रा में अगले पांच साल तक कही भी कल कारखाने लगाने की चर्चा नही है. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जानकारी का अभाव है. बेगूसराय में इथनॉल का प्लांट लगा है,पेप्सी का प्लांट लग रहा है, नेशनल हाइवे बन रहा है. जिसके किनारे लोग को रोजगार की सम्भावनाये बढ़ेगी.

एमबीए पास कर चाय बेचना गर्व की बात

देश में बढ़ रहे युवा बेरोजगारों की संख्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश के लिए कितना सुखद है कि आज एमए और एमबीए पास करके लोग चाय बेच रहे है और गौशाला चला रहे है.चाय की दुकान और गौशाला में रोजगार मांगने वाला चाय की प्याली धोने और दूध बेचने का रोजगार दे रहा है यह कितना सुखद है.

गौरतलब है कि बीजेपी नेता के इस बयान से युवाओं में घोर नराजगी है .राजनीतिक जानकारों कि माने तो अपने गुरु अश्विनी कुमार चौबे से भी चार हाथ आगे है मिथलेश तिवारी ब्याघ्रसर की भूमि के लोग इस अपमान को सहन नही करेंगे.

Comment here