बक्सर लोकसभा सीट से बेटिकट होने के बाद खुद की जमीन तलाशने में जुटे सियासी गुरु अश्विनी कुमार चौबे, मिथलेश तिवारी ने कर दी नॉमिनेशन की घोषणा.
द जनमित्र । एस कुमार विमल
बक्सर: केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के तमाम सियासी दाव पेंच को दरकिनार कर आज बैकुंठपुर विधानसभा के पूर्व विधायक बक्सर के वर्तमान एनडीए उम्मीदवार मिथलेश तिवारी ने जयघोष के साथ 10 मई को नॉमिनेशन की घोषणा कर पार्टी के अंदर गुटबाजी करने वाले नेताओ को जोरो का झटका धीरे से देते हुए कहा कि बक्सर की जनता सिर्फ एक ही बात कह रही है.भूल जाओ सारे क्लेश को सांसद बनाओ मिथलेश को.

सोशल मीडिया में ही तैरते रह गए गुरु जी
सोशल मीडिया में कुछ ही दिन पहले स्थानीय बीजेपी सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का एक बयान वायरल हो रहा था. जिसमे टिकट कटने की नराजगी उनकी बयानों में साफ दिखाई दे रहा था. जिसको लेकर यह कयास लगाई जा रही थी कि शायद सियासी गुरु अपने शिष्य को पुनः पटकनी देने में कामयाब हो जाएंगे लेकिन जमीन पर इसका कोई असर नही दिखाई दिया. विरोधी गुट के नेता भी अब मिथलेश तिवारी का गुणगान करते नही थक रहे है.
क्या कहते है राजनीतिक विश्लेषक
राजनीतिक विश्लेषक डॉक्टर एसएन सिंह एवं राजनीति के जानकार अलका पांडेय की माने तो राजनीति में कोई अपना नही होता है. इतिहास गवाह है कि कुर्सी पाने के लिए अपनो ने ही अपनो के पैर पर कुल्हाड़ी मारी है जो तमाम हत्थकंडे चौबे जी ने अपनाया था वह केवल एक प्रेसर पॉलटिक्स और ड्रामे के सिवा कुछ भी नही है. सचाई यही है कि जिस नीतीश कुमार को वह पानी पी पीकर गालियां देते थे आज उसी मुख्यमंत्री का परिक्रमा कर अपने बच्चों के लिए जमीन तलाशने की कोशिश में लगे है. बीजेपी ने बड़े बड़े नेताओं को धीरे से किनारे कर दिया और आज उनकी क्या हालात है किसी से छुपा नही है. उस ड्रामे का अंत हो गया है और तमाम उनके समर्थक अब मिथलेश चलीसा पढ़ने लगे है.बीजेपी की यही खासियत है.

मिथलेश तिवारी को अश्विनी कुमार चौबे से है परहेज
बक्सर में अश्विनी कुमार चौबे के प्रति लोगो का आक्रोश को देख एनडीए प्रत्यासी मिथलेश तिवारी अपने सियासी गुरु के नाम से भी परहेज करते दिखाई दे रहे है.पहले तो उन्होंने अश्विनी कुमार चौबे को गुरु मानने से इनकार कर दिया फिर उनके ट्रैक रिकॉर्ड पर ही सवाल उठा दिया जिसके बाद पार्टी के अंदर भितरघात की तैयारी करने वाले भी अब मिथलेश तिवारी के लिए भोट मांगते दिखाई दे रहे है.
क्या कहते है मिथलेश तिवारी
एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन सभी एनडीए समर्थकों की मौजूदगी में वह नॉमिनेशन करेंगे. इस दौरान जब पत्रकार ने पूछा की क्या अश्वनी कुमार चौबे भी आपके नॉमिनेशन में शामिल होंगे जिस पर कनि काटते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए के तमाम नेता उपस्थित होंगे.जिससे साफ हो गया कि गुरु शिष्य के अंदर चल रही सियासी लड़ाई अभी थमी नही है.
गौरतलब है कि बक्सर लोकसभा सीट सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए हॉट सीट बना हुआ है. अब तक इस सीट पर इंडिया और एनडीए गठबंधन के बीच ही सीधा महासंग्राम होते दिखाई दे रहा था. लेकिन पूर्व आईपीएस आनन्द मिश्रा एवं इस लोकसभा क्षेत्र में विशेष पकड़ रखने वाले ददन पहलवान उर्फ ददन यादव ने दोनों गठबन्धन के सियासी गणित को बदल दिया है. ब्राह्मण और यादव बहुल इस लोकसभा क्षेत्र में मुकाबला त्रिकोणीय होते दिखाई दे रहा है.


Comment here