ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

डुमराँव विधायक अजीत कुमार सिंह ने ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री जयंत राज को सौंपा मांग पत्र, ये है मुख्य मांगे.

Spread the love

जनमित्र/बक्सर/डुमराँव: विधानसभा क्षेत्र के जर्जर सड़कों की मरम्मती एवं नए सड़कों के निर्माण के लिए भाकपा (माले) के डुमराँव विधायक डॉ० अजीत कुमार सिंह ने विधानसभा के मानसून सत्र के समाप्ति पर ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्री जयंत राज से मिलकर मांग पत्र सौंपा. इस दौरान विधायक ने मंत्री जयंत कुमार से कहा कि 10-15 सालों से लोग जर्जर सड़क पर चलने के लिए मजबूर है और आए दिन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं खासकर गर्भवती महिलाओं को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बरसात के दिनों में स्थिति और नरकीय हो जाती है जहाँ पैदल चलना भी दूभर हो जाता है. इन सड़कों के निर्माण के लिए जनता कई बार आवेदन दे

चुकी है. विधायक ने अत्यंत जर्जर 12 सड़कों की सूची को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों की मरम्मती कराने संबंधी मांग पत्र सौंपा. इनमें सम्हार से नेनुआं पथ, केसठ से सोनबरसा पथ, अरियांव से नंदन पथ, सम्हार से कुशलपुर, उसरा धनबखरा पथ, चौगाईं से बसंतपुर, मसरिया से नचाप पथ और एन एच 120 से रूपसागर की सड़कें काफी जर्जर है और बुरी हालत में है. बातचीत के दौरान मंत्री श्री जयंत कुमार ने आश्वस्त किया कि सभी खराब सड़कों की मरम्मत यथाशीघ्र कराई जाएगी. डुमराँव विधानसभा क्षेत्र में अभी भी कई ऐसे गांव और टोले हैं जिन्हें आज तक सड़क नसीब नहीं हुआ है जैसे सारा से मनकी, आथर

पीएमजीएसवाई रोड से जयरामपुर, प्रताप सागर कुशलपुर रोड से सिद्धिपुर, घुनसारी से सतुहरी, सिधियानी डेरा, सिकसेना डेरा, सतुअरी विश्वनाथ सिंह के डेरा, बिसुन सिंह के डेरा, अमरपुरी से लोकपुर, अरियांव से भादी, खरवनिया, कड़सर कुंवर पथ सहित 34 नई सड़को के निर्माण के लिए भी विधायक ने मांग पत्र सौंपा.

Comment here