अपराधग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

प्रभारी समेत पूरा थाना हुआ सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला

Spread the love

बक्सर एसपी की बड़ी कारवाई ब्रह्मपुर थाना प्रभारी समेत पूरे थाने को किया सस्पेंड. शराब को लेकर इधर उधर करने के मामले में की कार्रवाई.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर: बक्सर एसपी ने ब्रह्मपुर थाने पर की है बड़ी कार्रवाई. थाना प्रभारी समेत पुर थाने को सस्पेंड कर दिया है. शराब इधर उधर करने के आरोप में थाना प्रभारी समेत पुर थाने को सस्पेंड कर दिया है.

कुछ ही दिन पहले कंटेनर से पकड़ा गया था शराब.

कुछ ही दिन पहले बक्सर पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कंटेनर से भारी शराब पटना की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग से जा रहा है. जिसके बाद ब्रह्मपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब से भरे कंटेनर को जप्त कर लिया था. एक अनुमान के अनुसार कंटेनर में लगभग 40 लख रुपए मूल्य की शराब थी. पूरे शराब को मालखाने में सील करने के बाद थाने की एक रूम से शराब की बरामदगी हुई, जो उत्पाद अधिनियम का उलंघन था. एसपी के आदेश पर थाना प्रभारी समेत कुल 5 पुलिसकर्मियो पर एफआईआर दर्ज किया गया है. जिसके बाद सभी को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है.


क्या कहते है एसपी

बक्सर पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि, ब्रह्मपर थाने की पुलिस के द्वारा उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन किया गया है. जिसमें कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. विशेष जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी जाएगी. शराब को इधर-उधर करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है.

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले कंटेनर में भारी शराब और चालक को ब्रह्मपुर थाने के पुलिस ने जप्त किया था. वरीय अधिकारियों के आदेश पर शराब को सील कर दिया गया. लेकिन कंटेनर से बरामद किए गए शराब का कुछ हिस्सा थाने के ही अलग-अलग रूम में बरामद हुआ जो उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन था. जैसे ही बक्सर पुलिस कप्तान को यह जानकारी मिली उन्होंने एक्साइज एक्ट के उल्लंघन के मामले में थाना प्रभारी समेत थाने की पुलिस कर्मियो को सस्पेंड कर दिया है.

Comment here