अपराधग्राउंड रिपोर्ट

गोलीबारी से थर्राया मुसाफिर गंज का इलाका

Spread the love

जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी से थर्राया मुसाफिर गंज का इलाका. पुराने विवाद में गिरा दी गई जमीन की बाउंड्री वॉल, आमने-सामने आए दोनों पक्ष तो चली ताबड़तोड़ गोलियां.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः नगर थाना क्षेत्र के मुसाफिर गंज मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ कई राउंड गोली चलने से अफ़रातफ़री मच गई, लोग घरों के दरवाजे बंद कर घर के चार दिवारी के अंदर खुद को कैद कर लिए. भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह के घर पर पहुँचे पट्टीदारों ने पहले बाउंड्री वाल गिराना शुरू किया तो एक पक्ष के द्वारा ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की गई, मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ गोरख राम दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर मामले की जांच की.

भाजपा नेता का पट्टीदारों से चल रहा है विवाद

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह का अपने पट्टीदारों से संपत्ति की हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा है. शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे एक पक्ष के लोगों के द्वारा मौके पर पहुंचकर जबरन विवादित जमीन (जो कि पुनीत सिंह के कब्जे में है) की बाउंड्री वॉल तोड़ा जाने लगा. उस बात का विरोध पुनीत सिंह के पक्ष के द्वारा किया गया. इसी बीच गोलियां भी चलाई जाने लगी. जिससे कि इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.


दलबल के साथ पहुँचे एसडीपीओ

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ गोरख राम स्वयं दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर उन्होंने घटना की जानकारी ली इस दैरान उन्होंने बताया कि भूमि विवाद में फायरिंग की बात सामने आई है. मामले में दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मौके पर एसडीपीओ के साथ नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, एससी-एसटी थानाध्यक्ष नंदू कुमार समेत पुलिस बल कई जवान मौजूद थे.

Comment here