ग्राउंड रिपोर्ट

होली के दिन अपराधियों ने खेली खून की होली

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर: बुधवार यानी होली के शाम तू-तू मैं-मै हुई और एक पक्ष के द्वारा फायरिंग शुरू हो गई.जिसमें ठाकुर यादव एवम राहुल यादव को गोली लगी. जिसमे ठाकुर यादव 45 वर्ष पिता राम चंद्र यादव की घटना स्थल पर ही गोली लगने से मौत हो गई. वहीं राहुल यादव 15 वर्ष पिता बाउल यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बृज बिहारी यादव और राम चंद्र यादव के बीच जमीनी विवाद वर्षाे से चलता आ रहा है. डुमरांव एसडीपीओ एएसपी राज ने कहा जमीनी विवाद से जुड़ा मामला है. घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात की गई. आरोपी विकास यादव पिता मुन्ना यादव के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

वही बक्सर के ही नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर में भी हुई अशांति, होली के दिन अपराधियो ने मारी युवक को गोली. नया बस स्टैंड के समीप अज्ञात अपराध कर्मियों ने एक युवक को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है.माना जा रहा है कि , किसी पुराने विवाद से गोली मारी गई है. घायल युवक को स्थानीय लोगों की द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जंहा उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाने की पुलिस दलबल के साथ पहुचकर अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. उधर तमाम प्रशासनिक तैयारी के बाद भी हुए इस घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त है.

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार शांति नगर निवासी गोविंदा धोबी के 21 वर्षीय पुत्र, राजा कुमार धोबी को अज्ञात अपराधियो ने उस वक्त पेट में गोली मार दी, जब वह अपने घर के समीप ही खड़ा था . घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से भाग भी निकले . इस खूनी खेल के बाद इलाके में दहशत फैल गई है. जंहा होली पर्व में लोग नाच रहे थे, झूम रहे थे वँहा सभी लोग अपने अपने घर में चले गए. स्थानीय लोगों की माने तो घटना का कारण इलाके में फल-फूल रहा हेरोइन, हथियार तथा शराब का अवैध कारोबार है. रात में कौन कहे दिन के उजाले में बिहार यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधियो के द्वारा हथियार शराब और हेरोइन का अवैध कारोबार इस इलाके से की जाती है. जंहा जिले के अपराधी को आसानी से हथियार के साथ मादक पदार्थ उपलब्ध हो जाता है. अपराधियो के लिए शांति नगर से अधिक सुरक्षा कही नही है जंहा न तो पुलिस आने की खौफ और ना ही बाहरी लोगों का प्रवेश है.

घटना की पुष्टि करते हुए नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मालाकार ,ने बताया कि एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारी है.अपराधियो की पहचान हो गई है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बसन्त पंचमी के दिन हुए हत्या से इस घटना का तार जुड़े होने की जानकारी अब तक सामने आई है. जल्द इस पूरे मामले से पुलिस पर्दा उठाएगी. होली के दिन ही अपराधियो ने बक्सर व्यवहार न्यायालय एवम डीएम कार्यालय से मात्र 300 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देते हुए निकल गए.

Comment here