बक्सर में दिखा महिला सिपाही का दबंगई, नो एंट्री में घुसा ट्रक चालक तो पहले जमीन पर गिराया उसके बाद हंटर और बूट से की पिटाई. सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो तो, एसपी ने महिला सिपाही को किया सस्पेंड.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : बक्सर में हंटरबाज महिला सिपाही के कारनामे को देखकर और सुनकर हर कोई हैरान है. नो एंट्री में घुसे ट्रक चालक को पहले जमीन पर गिराया, उसके बाद हंटर और बूट से जमकर पिटाई की. इस दौरान महिला सिपाही की दादागिरी को किसी ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. जिसपर संज्ञान लेते हुए एसपी मनीष कुमार ने उसे सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है.
औधोगिक थाना क्षेत्र के सिंडिकेट गोलम्बर पर तैनात है महिला सिपाही
मिली जानकारी के अनुसार सिपाही का नाम अमृता कुमारी है, जो औद्योगिक थाना क्षेत्र के सिंडिकेट गोलंबर पर ड्यूटी में तैनात थी. इस दौरान डुमरांव अनुमंडल के चक्की प्रखंड के रहने

वाले ट्रक चालक ओम प्रकाश यादव अपनी वाहन को लेकर वहां पहुंचे. जिसके बाद महिला सिपाही ने नो एंट्री में प्रवेश करने का हवाला देकर पहले हंटर से उसके बाद बूट से पिटाई की. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है.
क्या कहता है ट्रक चालक
महिला सिपाही की पिटाई से हुए घायल ट्रक चालक ने अपना खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डालकर बताया की वह एक ट्रक चालक है और उसे नो एंट्री की जानकारी नही थी. मैडम ने जैसे ही कहा हम अपनी गाड़ी हटाने लगे उसके बाद भी बेरहमी से पिटाई की, जिससे मैं घायल हो गया हूँ.

एसपी ने किया सस्पेंड
वही सोशल मीडिया में
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने महिला सिपाही अमृता कुमारी को सस्पेंड कर दिया है. एसपी मनीष कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि, महिला सिपाही आम आदमी के साथ मारपीट कर रही है. इसके बाद उसे सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
गौरतलब है कि बक्सर में दबंग महिला सिपाही के इस कारनामे से जंहा पुलिस की छवि आम आदमी के बीच धूमिल हुई है. वही लोग अब बक्सर पुलिस को सोशल मीडिया में ट्रोल कर पूछ रहे है कि, क्या हुआ पुलिस पब्लिक फ्रैंडली का दावा.

Comment here