बक्सर को मिलेगा कूड़ा से निजात, एक महीने के अंदर कूड़ा डम्पिंग जोन बनकर होगा तैयार. डम्पिंग स्थल तक जल्द ही बनेगा पहुँच पथ, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने दी जानकारी.
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर : बक्सर शहर को मिलेगा जल्द ही कूड़ा से निजात. नगर परिषद के अधिकारियो के द्वारा जिले के इटाढ़ी प्रखण्ड में कूड़ा डम्पिंग जोन चिन्हित कर लिया गया है. उस स्थल तक पहुँचने के लिए युद्धस्तर पर धान की कटनी होने के साथ ही पहुँच पथ बनाया जाएगा.
क्या कहते है अधिकारी
कूड़ा डम्पिंग जोन की जानकारी देते हुए नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने बताया कि इटाढ़ी प्रखण्ड में कूड़ा डम्पिंग जोन लगभग बनकर तैयार है. स्थल तक पहुँचने में किसानों के खेतों में लगी धान की फसल पड़ रहा है. फसल कटने के साथ ही पहुँच पथ बनाया जाएगा. साथ ही शहर के सड़को के किनारे जंहा जंहा कूड़ा रखा गया है उसे भी उठाकर डम्पिंग जोन में डंप कर इस धार्मिक नगरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाएगा.
विधायक ने कहा अधिकारियो की लापरवाही के कारण नही बन पाया था डम्पिंग जोन
वही डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले विधायक अजीत कुमार सिंह ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि, बिहार सरकार के पास ना तो पैसे की कमी है और ना ही दृढ़ इच्छा शक्ति की. लेकिन जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक बक्सर एवं डुमराव नगर परिषद में कूड़ा डम्पिंग जोन नही बन पाया था. जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे है.
लोगो ने कहा शहर में फैली गंदगी बक्सर के माथे पर कलंक
वही कूड़ा डंपिंग जोन की सौगात जल्द ही मिलने के सवाल पर स्थानीय लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, बक्सर को गंदे शहर के रुप में पूरे देश मे दूसरा स्थान मिला था. और यह पुरस्कार रूपी आपमान बक्सर के माथे पर कलंक है. जिसे मिटाना इतना आसान नही. बक्सर का जो इतिहास है वह गौरवशाली है, और उसे प्राप्त होनी चाहिए.
कूड़ा डम्पिंग जोन की सौगात हम सभी के लिए खुशी की बात है. शहर में रहने वालों से लेकर सभी को अपनी सोच बदलने की जरूरत है. डस्टवीन होने के बाद भी कूड़े को बाहर गिरा देते है.
गौरतलब है कि बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के 42 वार्डो की सफाई के लिए प्रत्येक साल 10 करोड़ 32 लाख रुपये खर्च करके शहर की गंदगी को शहर के ही सड़को नहरों एवं तलाबों के किनारे डंप किया जा रहा है.

Comment here