बीएसपी कार्यकर्ताओ ने शहर में खुलेआम उड़ाई आदर्श आचार संहिता की धज्जियां, भिंड को जुटाने के लिए गैलन में भरकर स्कार्पियो से पेट्रोल लेकर पहुँचे किला मैदान, बाइक सवारों को दी गई पेट्रोल गाड़ी पर लगी थी बैनर और पोस्टर.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सर: जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी प्रशासन के आंखो में धूल झोंककर बीएसपी के कार्यकर्ताओं ने शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में स्कार्पियो से गैलन में भरकर खुलेआम पेट्रोल लेकर पहुँच गए, जिसके बाद प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, ने जिलाधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा की, खुलेआम बीएसपी के लोग बैनर पोस्टर वाहनों पर बांधकर घूम रहे है. भिंड जुटाने के लिए पेट्रोल बांट रहे है. उसके बाद भी प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है. यह कैसा आदर्श आचार संहिता है.

क्या कहते है जदयू जिलाध्यक्ष
बीएसपी कार्यकर्ताओ द्वारा ज्वलनशील पदार्थ से भरी गैलन लेकर किला मैदान में पहुँची स्कार्पियो का वीडियो सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है. जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अनिल बिल्डर नेता नही व्यवसायी है और पैसे के बल पर हर बार चुनाव में आ धमकते है. सियासत पैसे से नही जनाधार से होती है .इतने मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ लेकर बीएसपी के कार्यकर्ता किला मैदान में पहुँच गए और प्रशासन को भनक तक नही लगी, मात्र 10 कदम की दूरी पर नगर थाना है. आखिर यह कैसी आदर्श आचार संहिता है कि बीएसपी के लोग बैनर पोस्टर बांधकर खुलेआम पेट्रोल से भरे दर्जनों गैलन लेकर घूम रहे है. और जिलाधिकारी निष्क्रिय बने हुए है.

एसडीएम ने कहा होगी कठोर कार्रवाई
वही इस मामले को लेकर सदर एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि, वीडियो मुझे भी मिला है .जिसका सत्यापन की जा रही है. वरीय अधिकारियो को भी इसकी सूचना एवं वीडियो उपलब्ध कराया गया है. जिनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी .

गौरतलब है कि शहर के सभी चौक चौराहे पर प्रशासनिक आधिकारिक की उपस्थिति के बावजूद ज्वलनशील पदार्थ से भरी दो गाडियो को किला मैदान तक कार्यकर्ता लेकर पहुँच गए जिसके बाद लोग कई तरह के सवाल उठा रहे है.

Comment here