स्थानीय

चिकित्सक दिवस पर लगा मुफ्त हेपटाइटिस-बी टीकाकरण कैंप

Spread the love

द जनमित्र | शशि

साबित खिदमत फाउंडेशन, बक्सर ने मानवाधिकार के बैनर तले एक बार फिर नेक पहल की। चिकित्सक दिवस के अवसर पर डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में लगभग 40 जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त हेपटाइटिस-बी का टीका लगाया गया। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसका मकसद समाज के वंचित वर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है। इस मौके पर इम्तियाज अंसारी, सोनम कुमारी, रुकसाना, अंजलि, विकास कुमार, सरिता देवी, संतो देवी, निर्मला देवी, सलीमून, तेजू हाशमी, निशा, गुड़िया देवी, रौनक, सुधीर, सपना, सोबती जैसे कई लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, सचिव एस.एम. साहिल, कोषाध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह, पूर्व रोटरी रीजनल डायरेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनीष पांडे, पूर्व सचिव मनोज कुमार, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर सौरभ कुमार, रवि निर्मल, अनिल जी, प्रभुनाथ जी, सोनू वर्मा, चंदन गुप्ता, निर्मल कुमार सिंह, राजेश केसरी, नरेश पोद्दार, सुजीत गुप्ता, शिवधार जी, अरुण, प्रिंस कुमार, कुमार सागर, रमाशंकर, आशीष, मंजेश, परशुराम, अमरनाथ, डुमरांव से अनिल, अनिल मानसिंहका, सुमित मानसिंहका, सागर वर्मा जैसे रोटेरियन मौजूद थे।

इस अवसर पर शहर के प्रमुख चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया, जिनमें डॉ. सी.एम. सिंह, डॉ. विनोद मिश्रा, डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. गंगेय राय, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. तनवीर अहमद, डॉ. पी.के. पांडे, डॉ. शैलेश कुमार राय, डॉ. गिरिजा तिवारी, डॉ. अजीत, डॉ. सुनीता, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, डॉ. साकार, डॉ. आर.एन. सिंह, डॉ. रितेश चौबे, डॉ. रितेश सिंह, खालिद राजा, डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. अमर, डॉ. अमृत, डॉ. सौरभ, डॉ. शालिग्राम समेत कई अन्य शामिल थे।

Comment here