द जनमित्र | शशि
हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। मानवाधिकार संगठनों ने इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत ऐसे आतंकवादियों को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा, जो मासूम और निहत्थे लोगों पर हमला कर उनकी जान लेते हैं।




बिहार प्रदेश सचिव, डॉक्टर दिलशाद आलम ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को आतंकवाद की जड़ को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग कश्मीर में घुसपैठ कर रहे हैं, उन्हें बेनकाब करना सरकार की जिम्मेदारी है, और सरकार इस दिशा में काम कर रही है।
इस दुखद समय में, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के सभी पदाधिकारी, साथ ही साबित खिदमत फाउंडेशन के सदस्य, उन परिवारों के साथ खड़े हैं जो इस घटना से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि पीड़ित परिवारों को आने वाले समय में शक्ति और साहस मिले।
इस अवसर पर संस्थान के कई सदस्य उपस्थित थे, जिनमें अरुण कुमार, रोशन सिंह, जहां आरा, सोनम कुमारी, राधेश्याम, बिंदु, अंजलि, इम्तियाज अंसारी, इंदु कुमारी, धनराजिया, मंजू देवी और अन्य शामिल थे।

Comment here