द जनमित्र | शशि
बक्सर सांसद व मेदांता हॉस्पिटल के समेकित पहल के फलस्वरूप कई गंभीर बीमारियों की जाँच व उपचार को जिले में ही सुलभ बनाया जा सका है। इसके तहत कैंसर व हृदय संबंधित रोग भी शामिल है जिससे ग्रसित लोगों के लिए जिले में कोई व्यवस्था नहीं थी।




सांसद प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) डॉ. श्वेता पाठक ने फोन पर इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि मेदांता प्रमुख डॉ. नरेश त्रेहान ने बिहार की स्वास्थ्य सुविधा की परिस्थिति को देखते हुए सामाजिक पहल की जिसके तहत नौ जिलों को चुना गया। जमुई, लखीसराय, खगड़िया, शेखपुरा, सीवान, छपरा, गोपालगंज व मधुबनी के अलावा इस सूची में बक्सर भी शामिल है।
उन्होंने आगे बताया कि इस सुविधा के अंतर्गत बक्सर सदर अस्पताल में ओपीडी का संचालन भी 22 अप्रैल से शुरु हो रहा है जिसमें हर महीने के दूसरे व चौथे मंगलवार को कार्डियोलॉजी व न्यूरोसर्जरी के विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि आम लोगों के लिए दिमागी बीमारियों, हृदय संबंधी रोगों, कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट व बोन मैरो जैसे महंगे इलाज भी मुफ़्त में हो सकेंगे जिसका खर्चा राज्य स्वास्थ्य समिति उठाएगी।

Comment here