डाउन दानापुर सिकन्दराबाद एक्सप्रेस पर बक्सर में हुआ पत्थराव, जिले के चौसा रेलवे स्टेशन से डाउन लाइन में गुजर रही ट्रेन पर हुआ पत्थराव, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने की पुष्टि, कहा एफआईआर दर्ज कर की जा रही है आगे की कार्रवाई.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : जिले के चौसा रेलवे स्टेशन से गुजर रही 12791 सिकन्दराबाद दानापुर डाउन सुरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पर असामाजिक तत्वों के द्वारा पत्थराव किया गया गया है, जिसकी जानकारी यात्रियों ने जैसे ही रेलवे के अधिकारियों को दी दानपुर से लेकर बक्सर तक हड़कम्प मच गया. आननफानन में अधिकारी घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की जांच करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गए है. इस घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमे साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग ट्रेन का वीडियो बना रहे है. उसमें पत्थर की टकराने का आवाज भी सुनाई दे रहा है. जिसके बाद प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री दौड़कर पीछे भागने लगे है.

सीट के नीचे छुपकर यात्रिओ ने बचाई जान
वही इस ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रिओ ने बताया कि, सभी यात्री अपने अपने स्थान पर बैठकर यात्रा कर रहे थे, तभी एक के बाद एक कई पत्थर ट्रेन के खिड़की के पास लगे लोहे की रॉड से टकराने लगा. जिसके बाद हम सभी सीट से नीचे उतरकर बैठ गए. इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियो को दी गई.
क्या कहते है अधिकारी
घटना की पुष्टि करते हुए फोन पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि, डाउन सिकन्दराबाद ट्रेन पर चौसा में पत्थराव हुआ है .एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस घटना में अब तक किसी को चोट लगने की कोई सूचना नही है.

गौरतलब है कि इस घटना के बाद रेलवे के अधिकारियों में हड़कम्प मचा हुआ है. कुछ ही महीने पहले बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर हुए उस भीषण रेल हादसे के बाद से इस रूट से यात्रा करने वाले यात्रिओ के चेहरे पर दहशत साफ झलकता है.


Comment here