शिक्षक दोस्त ने घर बुलाकर दोस्त की कर दी हत्या, नगर थाना क्षेत्र के ज्योति चौक के समीप की है घटना, आरोपी टीचर को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
द जनमित्र । एस कुमार विमल
बक्सर: नगर थाना क्षेत्र के ज्योतिचौक के समीप के रहने वाला सरकारी शिक्षक द्वारिका पांडेय ने अपने ही दोस्त को घर बुलाकर लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया है. सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. सूत्रों की माने तो सरकारी शिक्षक ने पहले मृतक को शराब पिलाया उसके बाद उसकी हत्या कर दी.हत्या के आरोपी के परिजनों के द्वारा ही मृतक को नगर के ही माँ शिवरात्रि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जंहा के चिकित्सकों ने ब्रॉड डेथ घोषित कर दिया.

मृतक का डिटेल पता करने में जुटी पुलिस
इस घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश पांडेय का भाई द्वारिका पांडेय जो सरकारी शिक्षक है. उसने बंद कमरे में पहले अपने दोस्त को शराब पिलाई उसके बाद लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी. इस घटना की सूचना जैसे ही हत्या के आरोपी के परिजनों को मिला आननफानन में उसे अस्पताल पहुचाया तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मृतक के नाम और पते की जानकारी एकत्रित कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतक धनसोइ थाना क्षेत्र के रहने वाला है.

क्या कहते है चिकित्सक
वही मामले की जानकारी देते हुए माँ शिवरात्रि हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को लेकर कुछ लोग अस्पताल आये थे जिसकी मौत अस्पताल पहुँचने से पहले ही हो गई थी. जिसका नाम और पते की जानकारी हासिल नही हो पाई शव इमरजेंसी वार्ड में ही रखा गया है.
क्या कहते है एसपी
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मनीष कुमार ने बताया कि बंद कमरे में दोस्त ने ही लोहे के रॉड से मारकर दोस्त की हत्या कर दी है. आरोपी मिथलेश पांडेय नामक व्यक्ति का भाई है. जिसको गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है.

गौरतलब है कि होली के देर रात दोस्त के द्वारा ही किया गया इस हत्या को लेकर हर कोई हैरान है. वही पुलिस इस हत्या के पीछे की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नगर थाने की पुलिस भेजने की तैयारी में जुट गई है.

Comment here