स्थानीय

निजी स्कूल संचालक की सरेआम गुंडागर्दी, बीच सड़क पर ट्रक ड्राइवर को हंटर से पीटकर ट्रक को स्कूल परिसर में किया जब्त, मूकदर्शक बने लोग पूर्व आईपीएस अधिकारी के सम्बन्धी का है स्कूल…

Spread the love

निजी स्कूल संचालक की सरेआम गुंडागर्दी, बीच सड़क पर ट्रक ड्राइवर को हंटर से पीटकर ट्रक को स्कूल परिसर में किया जब्त, मूकदर्शक बने लोग ,पूर्व आईपीएस अधिकारी के सम्बन्धी का है स्कूल..

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 922 के किनारे स्थित एक निजी स्कूल के सामने कथित तौर पर स्कूल प्रबंधक के द्वारा एक ट्रक चालक को बुरी तरह पीटा गया. निजी स्कूल संचालक की सरेआम गुंडागर्दी को देख हर कोई हैरान है एवम उसकी पिटाई का वीडियो भी सामने आया है. बताया यह जा रहा है कि मंगलवार की सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे स्कूल के गेट के समीप बस को बैक करने के दौरान ट्रक से टक्कर हो गई थी. जिससे कि बस की खिड़की का कांच टूट गया.

इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधक आग-बबूला हो गए और उन्होंने लाठी डंडों से ट्रक चालक की पिटाई कर दी.  इस घटना सेइसी बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और फिर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा रहा है कि किस प्रकार ट्रक चालक की पिटाई की जा रही है. खास बात यह है कि इसी स्कूल के सामने बीते 24 घंटे के अंदर दूसरी बार मारपीट की घटना सामने आई है. इसके पूर्व सोमवार को मैट्रिक के परीक्षार्थियों ने भी यहां मारपीट की थी लेकिन घटना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची थी.

घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक लालगंज गांव निवासी संदीप कुमार ट्रक पर बालू लाद कर उत्तर प्रदेश के बलिया जा रहे थे तभी स्कूल बस उनके सामने आगे आ गया जिसके कारण स्कूल बस की खिड़की का कांच टूट गया. इस दुर्घटना के बाद स्कूल के प्रबंधक व अन्य लोगों के द्वारा ट्रक चालक को ट्रक से उतार कर बुरी तरह पीट दिया गया. इतना ही नहीं उसका ट्रक स्कूल परिसर में खड़ा करा दिया. ट्रक चालक ने बताया कि इस दुर्घटना में उसकी कोई गलती नहीं थी क्योंकि स्कूल बस को पीछे किया जा रहा था. सड़क पर जाम भी लगा था. ऐसे में वह ट्रक को लेकर रुक गए और तेजी से हॉर्न भी बजाने लगे लेकिन बस आकर ट्रक में टकरा गई जिससे कांच टूट गया.

क्या कहते हैं अधिकरी:

वही इस मामले को लेकर जब सदर एसडीपीओ धीरज कुमार से फोन पर बात की गई तो, उन्होंने बताया कि, मामले की जांच किया जा रहा है. ट्रक ड्राइवर ने अभी तक कोई आवेदन नही दिया है जैसे ही पुलिस को शिकायत मिलती है त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

Comment here