प्रशासन की बड़ी कार्रवाई दीपावली से पहले आधा दर्जन से ज्यादा अवैध पटाखा, दुकान और गोदाम को किया सील. बिना लाईसेंस के घनी आबादी में विस्फोटक जमा करने पर प्रशासन ने की कार्रवाई.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : दीपावली से पहले ही बक्सर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा नगर थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए, आधा दर्जन से अधिक पटाखे रखें दुकानों और गोदामों को सील कर पटाखों को जब्त कर जांच कर रही है. इन पटाखों के व्यवसायियों ने नियम को ताख पर रखकर घनी आबादी में भारी मात्रा में विस्फोटक संग्रहित किए थे. जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था. इस कार्रवाई के बाद नगर के सभी पटाखा दुकानदारों के बीच हड़कम्प मच गया है.
पटाखे व्यवसायियों में हड़कम्प कई दुकान बन्द कर भागे.
मिली जानकारी के अनुसार वरीय अधिकारियो के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा, एसडीपीओ धीरज कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार, अंचलाधिकारी निधि ज्योत्सना, अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार एवं नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार धनतेरस के मौके पर अचानक से पटाखों के दुकानों का जांच करना शुरू कर दीये. जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने सबसे पहले मेन रोड और ठठेरी बाजार के दुकानों और गोदामों की जांच की. जंहा कई गड़बड़ियों को देख पटाखे जब्त करने के साथ ही दुकानों और गोदामो को सील कर दिया गया.
क्या कहते है अधिकारी
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि दुकानदारों ने बगैर अनुमति के घनी बस्ती में दुकानें लगाई हैं. साथ ही साथ इलाकों में गोदाम स्थापित किए हैं. यह कहीं से भी नियम संगत नहीं है. ऐसे में फिलहाल दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जा रही है. जांच आगे भी जारी रहेगी. वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार ने कहा कि इस तरह की स्थिति लोगों के जीवन पर खतरा पैदा कर सकती है. रिहायशी इलाको में पटाखों का गोदाम बनाना कहीं से भी उचित नहीं है. ऐसे में प्रशासन की टीम यह कार्रवाई कर रही है.
गौरतलब है कि प्रशासन के सख्त रवैया को देख, कई दुकानदार दुकानो में ताला बन्दकर निकल गए है. हालांकि प्रशासन की नजर वैसे पटाखे व्यवसायियों पर गड़ी हुई है, जो बिना सूचना के घनी आबादी वाले इलाको में गोदाम बनाकर पटाखों को जमा किये है.

Comment here