ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

कांशीराम के पुण्यतिथि के बहाने बसपा का शक्ति प्रदर्शन

Spread the love

“बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांसीराम के पुण्य तिथि के बहाने, बहुजन समाज पार्टी के नेताओ ने शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में किया शक्ति प्रदर्शन. कहा बहन मायावती बढ़ाऐंगी दिल्ली की कुर्सी का शोभा.”

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर: बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के 17वीं पुण्यतिथि के बहाने बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियों को अपने ताकत से अवगत कराया. इस दौरान पार्टी के नेता अनिल सिंह उर्फ अनिल बिल्डर ने एनडीए और इंडिया गठबन्धन के नेताओ पर तंज कसते हुए कहा कि, एक नागनाथ है तो दूसरा सांप नाथ है. अब देश की जनता इनसे छुटकारा पाना चाहती है. इस बार के लोकसभा चुनाव में इन दोनों गठबन्धन के नेताओ की नैया डूब जाएगी और बहन मायावती दिल्ली की कुर्सी पर बैठकर सत्ता चलाएंगी.

बिहार में अपराधी राज

कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बहुजन समाज पार्टी के नेता अनिल सिंह उर्फ अनिल बिल्डर ने कहा कि बिहार में बहुजनो का खुलेयाम खून बहाया जा रहा है, हत्या हो रही है. उसके बाद भी अपराधियों पर कोई कार्रवाई नही हो रही है. सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. अपराधी राज आ गया है

जातीय जनगणना में नही है कोई गड़बड़ी

वही इन्होंने कहा कि जाति जनगणना के आंकड़ों को लेकर हाय तौबा मचाने वाले बेवजह इस मामले को तूल दे रहे हैं. अब हमारी मांग है कि हमारी संख्या के अनुसार हमें लोकसभा, विधानसभा, राज्यसभा, विधान परिषद, के साथ ही सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी दे. क्योंकि पहले ही कहा गया था कि जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी. तो अब हमें हमारी संख्या के अनरूप हिस्सा दिया जाए, आंकड़े के अनुसार हमे हमारा हक नही मिला है

पांचों राज्य में बदलेगी सत्ता

वही चुनाव आयोग द्वारा आज मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान, और मिजोरम के चुनाव की तिथि घोषित कर देने के बाद उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, ना तो इस बार मोदी की जादू चलेगा और ना ही पहले वाले लोग सत्ता में वापसी करेंगे. इसी पांच राज्यों के चुनाव से दिल्ली की कुर्सी का रास्ता निकलेगा और इन पांचो राज्यों में बहुजन समाज पार्टी की धमाकेदार एंट्री होगी और बहन मायावती को देश के पीएम बनाने में अहम भूमिका निभाऐंगे.

गौरतलब है की 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब तक भाजपा, कांग्रेस, भकापा माले के अलावे आज बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने भी शक्ति प्रदर्शन कर विपक्ष के नेताओ को अपने ताकत से अवगत कराया. देखने वाली बात यह होगी कि जब 2024 का महासंग्राम होगा तो किसको जीत और किसको हार का सामना करना पड़ेगा.

Comment here