ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

चुनाव आते ही बीजेपी नेताओं को याद आये स्वर्गीय कैलाश पति मिश्र,

Spread the love

5 अक्टूबर को राजधानी पटना बापू सभागार में मनाई जाएगी भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय कैलाश प्रसाद मिश्र की जन्म शताब्दी बर्ष. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर: भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह के नाम से जाने जाने वाले स्वर्गीय कैलाश प्रसाद मिश्र की जन्म शताब्दी बर्ष के मौके पर राजधानी पटना के बापू सभागार में भारतीय जनता पार्टी के नेताओ के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्र प्रदेश के कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे. साथ ही नवंबर महीने में बक्सर जिले के उनके पैतृक गांव दुधारचक में उनके आदमकद प्रतिमा भी लगाया जाएगा.

निमंत्रण लेकर बक्सर पहुँचे बीजेपी के नेता

राजधानी पटना में 5 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र लेकर बक्सर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023 में बीजेपी के अजातशत्रु स्वर्गीय कैलाश प्रसाद मिश्र के अवतरण का शताब्दी बर्ष है. 5 अक्टूबर को बापू सभागार में भब्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसका निमंत्रण पत्र लेकर बक्सर आया हूँ. बीजेपी के जिले के 162 शक्ति केंद्रों से 20-20 कार्यकर्ताओ को इस निमंत्रण में आने का न्योता दिया गया है. पूरे बिहार से 25 हजार लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. जिसका मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. साथ ही नवम्बर महीने में उनके पैतृक गांव बक्सर जिले के दुधारचक में उनका आदमकद प्रतिमा लगाया जाएगा. जिसमे देश के केंद्रीय मंत्री अमित शाह भाग लेंगे. बर्ष 2023 में सरकार की जितनी भी योजनाएं है, वह दुधारचक गांव में जमीन पर उतारा जाएगा.

10 साल में एक ईंट भी नही रखी बीजेपी

वही जब उनसे पूछा गया कि केंद्रीय राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने उनके गांव को आदर्श सांसद ग्राम योजना के तहत गोद लिया था. लेकिन आज तक उस गांव में एक ईट भी नहीं रखा. जिसका जवाब देते उन्होंने कहा कि एक महीने में सब कुछ हो जाएगा. चिंता करने की जरूरत नहीं है पत्रकारों को.

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के रीढ़ कहे जाने वाले स्वर्गीय कैलाश प्रसाद मिश्र के जन्म शताब्दी बर्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने कार्यकर्ताओं को एकत्रित करने में लगे हुए है. इस जन्म शताब्दी बर्ष के बहाने बीजेपी 2024 की नइया को भी पार लगाने के लिए गोलबंदी करने का प्रयास करेगी.

Comment here