बक्सर-विधुत विभाग के पावर सब स्टेशन के माल गोदाम में रात्रि 12 बजे के बाद लगी भीषण आग, करोड़ो का हुआ नुकसान, दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाडियो ने घण्टो मशक्कत के बाद आग पर पाई काबू…
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर: जिले के चरित्रवन में स्थित दक्षिण बिहार पावर सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर मरम्मत केंद्र के माल गोदाम में रात्रि 12 बजे के बाद शॉट सर्किट से आग लग गई देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. विधुत कर्मीयो के सूचना पर पहुँचे दमकल कर्मीयो ने घण्टो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान आस पास के लोग भी अपना अपना मकान खाली कर बाहर सड़क पर आ गए.
क्या कहते है विद्युतकर्मी…
विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रवीण कुमार ने बताया कि शाम 5:00 बजे कार्यालय बंद करने के बाद सभी कर्मी अपने-अपने आवास चले गए. देर रात गार्ड के द्वारा यह सूचना दी गई की आग लग गई है. जिसके बाद हमलोग जब तक पहुंचे तब तक आग में भीषण रूप धारण कर लिया था. दमकल कर्मियों को सूचना दी गई जिसके बाद घण्टो मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया. इस आगलगी की घटना में कितना का संपति नुकसान हुआ है. इसका आकलन करने के बाद ही बताया जाएगा.

गौरतलब है कि रिहायशी इलाके में स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन के गोदाम में आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई. तेज धमाकों के बीच निकल रहे आग की लफ्टो को देख लोग सहम गए विद्युत विभाग के तमाम वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर अन्य जगह पर आग न फैले इसके लिए मस्कत करते दिखाई दिए. आधिकारिक सूत्रों के माने तो इस आग लगी की घटना में करोड़ों रुपए की सामग्री जलकर खाक हो गया है.

Comment here