भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने 2024 के लोकसभा और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव का नगर भवन से की शंखनाद. 2025 में बिहार में बनी बीजेपी की सरकार तो बिहार के अपराधी या तो नेपाल में नही तो होंगे पाताल में, यंहा भी यूपी के तर्ज पर चलेगी बुलडोजर.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर पंहुचकर रोड शो कर 2024 के लोकसभा और 2025 के बिहार विधानसभा की चुनाव का शंखनाद कर दिया. इस दौरान सम्राट चौधरी नगर भवन के मंच से गर्जना करते हुए कहा कि 2025 में बनी बिहार में बीजेपी की सरकार तो अपराधी या तो नेपाल में शरण लेंगे नही तो पाताल में. यूपी के तर्ज पर यंहा भी बुलडोजर चलेगी. अब नीतीश कुमार के दिन लद गए है और गजनी फ़िल्म के आमिर खान की तरह इनका भी मेमोरी लॉस हो गया है.

नीतीश कुमार से बेहतर है भाजपा के मंडल अध्यक्ष
इसी दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा की, नीतीश कुमार से बेहतर सरकार चलाने की क्षमता भारतीय जनता पार्टी के एक मंडल स्तर के कार्यकर्ता में है. यदि वह मुख्यमंत्री बन जाए तो नीतीश कुमार से बेहतर सरकार चलायेगे. हमारे यहां ना तो वंशवाद है और ना ही भ्रष्टाचार है. इस पलटू राम का दिन अब लद गया हैं. बिहार के और बक्सर के लोग यह तय कर ले कि उनको बिहार में कैसा मुख्यमंत्री चाहिए. आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है, और इंडिया गठबन्धन का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा.
रिमोट कंट्रोल से नही चल रही है सरकार
वही उन्होंने यह भी कहा कि 2014 से पहले जो इस देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे उनका रिमोट कंट्रोल कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के हाथों में होता था. लेकिन आज हालात बदल गए हैं. नरेंद्र मोदी के अगुवाई में सोने की चिड़िया के नाम से विश्व में प्रसिद्ध भारत आज पूरे विश्व में अपना डंका बजा रहा हैं. भारत में जी 20 सम्मेलन हो रहा हैं. अगर देश और प्रदेश का स्वाभिमान बढ़ाना है, तो 2024 में केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में भी भाजपा की सरकार बनाना होगा.
बिहार सरकार की चल रही है हूटहूटी
वही केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि, आज बिहार की सरकार अस्पताल के वेंटिलेटर पर अपना अंतिम सांस गिन रही है और उसको हूटहूटी चल रहा है. राजधानी पटना में जिस तरह से एक दलित महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई की गई मूत्र पिलाया गया वह नारी शक्ति का अपमान है.
हम आपको बताते चले की बक्सर लोकसभा सीट सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ हैं. कल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी बक्सर पहुंचकर नगर भवन में अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे. देखने वाली बात यह होगी की बक्सर पहुंचने वाले तमाम राजनीति पार्टी के नेताओ के द्वारा जो दावे किए जा रहे है उसमें कितना दम हैं.

Comment here