ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

मुफ्त में भी देंगे सिलेंडर तो भी नहीं होगी वापसी – श्रवण कुमार, मंत्री बिहार सरकार

Spread the love

बक्सर पहुँचे बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने मोदी सरकार पर साधा निशाना. कहा इंडिया गठबन्धन ने बीजेपी की बढ़ा दी है बेचैनी, मुफ्त में भी बांटेंगे गैस सिलेंडर तो नही बनेगी 2024 में सरकार.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार एक दिवसीय दौरे पर आज बक्सर पहुंचे जहां सबसे पहले उन्होंने सदर प्रखंड के कुल्हड़िया गांव में पहुंचकर कचडा़ प्रोसेसिंग यूनिट का उन्होंने निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियो को कई निर्देश भी दिया वही पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार 2022 तक पूरे देश में सभी गरीबो को पक्का मकान बनाने का घोंषणा की थी लेकिन 2018 से लेकर 2023-24 तक एक भी लक्ष्य केंद्र की सरकार ने मकान बनाने के लिए राज्यो को नही दिया ये केवल झूठे वादे करते है.

मुफ्त में भी देंगे सिलेंडर तो नही होगी वापसी

वहीं भारत सरकार द्वारा रक्षाबंधन से पहले गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रूपये की कटौती करने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले 400 के गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया और अब उसमे से 200 रुपये की कटौती इसलिए कर दी कि देश मे चुनाव है लेकिन इस बार मुफ्त में भी गैस सिलेंडर बांट देंगे तो इनकी सरकार बनने वाली नही है क्योंकि देश की जनता इनकी नब्ज को पकड़ ली है.

इंडिया गठबन्धन ने बीजेपी की बढ़ाई बेचैनी

वहीं उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है और यही कारण है कि वह इंडिया गठबन्धन को लेकर अनाप-सनाप बयान दे रहे है लेकिन इस बार कुछ भी कर ले इनकी सरकार जानी तय है.

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है यही कारण है कि इंडिया गठबंधन के नेता लगातार जिले में दौरा कर बिहार सरकार के चलने वाली योजनाओं की समीक्षा कर रहे है और लोगो को गोलबंद कर रहे है

Comment here