ग्राउंड रिपोर्ट

लाठी-डंडे से पीटकर एक महिला को मार डाला

Spread the love

दिनदहाड़े हत्या से गांव में मची अफ़रातफ़री महिला की पिटकर हुई हत्या, नवानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव का है यह मामला मृतक का नाम है रीता देवी पति संतोष तुरहा डीएसपी डुमराँव ने की पुष्टि

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर: जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव में पटीदारों द्वारा एक महिला की लाठी ठंडे से पिट पिटकर हत्या कर दी गई जिसके बाद से गांव में अफ़रातफ़री मचा है. इस घटना की सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मृतक का नाम रीता देवी पति संतोष तुरहा है. बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर पहले कहा सुनी हुई जिसके बाद अपने पट्टीदारों ने लाठी डण्डे से पिट पिटकर हत्या कर दी.

क्या कहते है अधिकारी

इस घटना की पुष्टि करते हुए डुमराँव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि पटीदारों के द्वारा एक महिला की लाठी डंडे से पिट-पिटकर हत्या कर दी है. स्थानीय थाना गांव में पहुँचकर मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियो की धर पकड़ के लिए छापेमारी भी कर रही है. हत्या की वजह क्या है? इसकी जांच की जा रही है.कुछ देर पहले की ही यह घटना है.

गौरतलब है कि दिनदहाड़े लाठी-डंडे से पीट-पीटकर एक महिला की सरेआम हुए इस हत्या से गांव में सनसनी फैल गया है भारी संख्या में पहुची पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं. वैसे अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तार करने की सूचना नहीं है.

Comment here