बक्सर टाउन हॉल में हुआ भाकपा माले का जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन जिले के नेता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
पाॅलित ब्यूरो सदस्य अमर व केन्द्रीय कमेटी सदस्य मंजू प्रकाश और विधायक अजीत सिंह ने भी कन्वेंशन को संबोधित किया एवम संचालन जिला सचिव नवीन ने किया
*द जनमित्र । विमल यादव*
बक्सर: बीते बुधवार को 2024 लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर भाकपा माले ने जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन बक्सर के टाउन हॉल में बुलाया गया जिसमें जिले के नेतागण व सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.
कन्वेंशन पूर्व बक्सर टाउन में वीर कुंवर सिंह, शहीदे आजम भगत सिंह, आधुनिक राष्ट्र निर्माता बाबा साहेब डा अम्बेडकर व बक्सर के जनप्रिय कम्युनिस्ट नेता ज्योति प्रकाश , शहीद कामरेड बब्बन सिंह की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया. माल्यार्पण माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, अमर , मंजू प्रकाश, अजीत कुमार सिंह आदि ने किया.

कन्वेंशन की शुरुआत उड़ीसा ट्रेन दुर्घटना के मृतकों की याद में दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि के साथ शुरू किया गया. कन्वेंशन के मुख्य वक्ता सह पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कन्वेंशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि नए संसद भवन के उद्धघाटन भाजपा को दलित राष्ट्रपति याद नही आई.जबकि संसद बनता ही हैं राष्ट्रपति को मिला कर. लोकतंत्र के मंदिर में राज तंत्र का प्रतीक सिंगोल का क्या काम. जब भारत आजाद हुआ तो उसका प्रतीक संविधान था. जो सभी सम्प्रदाय, जाति, धर्म, भाषा के लोगों की बात करता है इसलिए हमारा प्रतीक सिंगोल नही संविधान होगा. मोदी राममंदिर का शिलान्यास करते हैं और संसद का भी यानी राम मंदिर और संसद में कोई अंतर नही. ये संसद को मंदिर बना देना चाहते हैं. मोदी जी अब हिन्दू सम्राट बन गए हैं . भाजपा वाले मनुस्मृति को संविधान बनाना चाहते हैं इसका ये जीता जागता उदाहरण है. उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों के आरोपितों को जेल भेजने के बजाए उन्ही महिलाओं को सड़क पर घसीट कर थाने ले जा रहें हैं ये सवाल केवल कुछ पहलवानों का नही है बल्कि पूरे देश का सवाल है. इस लिए बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करो. आनेवाला 24 का चुनाव कोई मामूली चुनाव नही है यह तय करने वाला चुनाव है कि देश मे लोकतंत्र रहेगा या नही? संविधान से देश चलेगा या मनुस्मृति से? यह चुनाव तय करेगा कि हमारी बेटीयों का सम्मान रहेगा कि नही? गांव – गांव में साम्प्रदायिक ताकतों को भगाना होगा.गरीबों, महिलाओं के सवालों पर बड़ी एकता बनानी होगी. उन्मादियों की बोलती बंद कर देना होगा. इस चुनाव को निर्णायक बना दीजिए.
हमे भाजपाईयों को चुप करा देना होगा. उन्हें कहना होगा कि धर्म अपने पास रखो हमे शिक्षा – रोजगार दो, खेती के लिए पानी दो, हमे इन्ही मांगी पर लड़ना होगा.कन्वेंशन को पालित ब्यूरो सदस्य अमर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा बिहार को साम्प्रदायिक माहौल में ढकेल दिया है. जगह – जगह अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ी जा रही है. इसके खिलाफ हमे गांव – गांव प्रतिरोध करना होगा.

वही डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा 9 साल से आरएसएस के एजेंडा पर काम कर रही है. शिक्षा के पाठ्यक्रम से भगतसिंह, और आजादी के दीवानों के हटा रही है. गरीबों के योजना आवास योजना खत्म कर रही है. ये दो भारत बनाना चाहती है. गरीबों के लिए अलग अमीरों के लिए अलग. इस लिए इस चुनाव में आपको गुस्से का इजहार करने होगा. कन्वेंशन को सम्बोधित करते हुए मनोहर ने कहा कि महंगाई चरम पर है ,भोजन पर टैक्स लग रहा है. नौजवानों को रोजगार नही मिल रहा है.पुरे बक्सर में गरीबों को फर्जी बिजली बिल भेज कर उनके बिजली कनेक्शन काट दिया जा रहा है.
*कन्वेंशन पूर्व महासचिव की गई आगवानी*
भाकपा – माले का जिलास्तरीय कार्यकर्त्ता कन्वेंशन में आने के पहले सैकडों मोटरसाइकिल व विभिन्न वाहनों के साथ डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में अगवानी किया गया.
कन्वेंशन में अमर , पोलित ब्यूरो सदस्य, केन्द्रीय कमेटी सदस्य मंजू प्रकाश, पार्टी राज्य कमिटी सदस्य व भोजपुर जिला कमेटी सदस्य अयोध्या सिंह, शिक्षक – कर्मचारी नेता आदि मौजूद थे. इसके अलावा प्रखंड सचिव वीरेंद्र सिंह, हरेंद्र राम, जगनारायण शर्मा, वीरेंद्र यादव, ललन प्रसाद, नीरज यादव , सुकर राम ने कन्वेंशन को संबोधित किया.

किसान महासभा के नेता रामदेव सिंह, खेग्रामस नेता नारायण दास , इनौस नेता धर्मेंद्र, आइसा नेता धनजी पासवान, ऐपवा नेता रेखा देवी, संध्या , इंसाफ मंच के नेता महफूज ने भी कन्वेंशन में अपनी बातें रखीं.
पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोहर , स्टैंडिंग सदस्य संजय शर्मा, बीर बहादुर पासवान, विसर्जन पासवान ने भी कन्वेंशन को संबोधित किया. जनवादी गीत जन संस्कृति मंच के वरिष्ठ साथी अनिल अंशुमान और कन्हैया पासवान ने पेश किया.राजनीतिक प्रस्ताव राजदेव ने पेश किया.वही
कन्वेंशन का संचालन जिला सचिव नवीन कुमार ने किया.

Comment here