द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर:वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश कुमार पंडा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के दिशा निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल बक्सर के अधिकारी सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार सिंह एवं आरक्षी नंद कुमार यादव के द्वारा स्टेशन पे गश्ती की जा रही थी.



इसी दौरान इनकी नजर एक संदिग्ध व्यक्ति के ऊपर पड़ी. वह प्लेटफॉर्म संख्या एक पर एक पीठू बैग लेकर जा रहा था. जिसे रुकने का आवाज दिया गया तो वह तेज कदम से बढ़ते हुए भागने लगा. जिसे अप एवं डाउन मेन लाइन के बीच किलोमीटर संख्या 661/2 के पास दौड़कर पकड़ लिया गया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास मौजूद एक पिट्ठू बैग में कुल 28 अदद 8 pm पेट्रा पेक व्हिस्की शराब बरामद हुआ. जिसकी क़ीमत लगभग 3360/- रुपए है. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उपेंद्र कुमार चौधरी ग्राम- अरक थाना- कृष्णाब्रहम के रूप में हुई. जिसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया.



Comment here