ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

तिलक में ऐसा क्या हुआ जिसकी हर जगह हो रही चर्चा

Spread the love

तिलक समारोह के दौरान जब आंगन में लड़की पक्ष के लोगो ने दूल्हे को भेंट स्वरूप फल के साथ देने लगे हाथों में फलदार पौधे.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले में एक अनूठा तिलक समारोह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है जहां आंगन में लड़की पक्ष के लोगो ने दूल्हे के हाथों में भेंट स्वरूप महंगे गिफ्ट और पैसे देने की बजाए उसे दर्जनों फलदार पौधे देकर तिलक का रश्म पूरा किया. इस दौरान लड़का एवं लड़की पक्ष से आये हुए रिश्तेदार भी परेशान दिखे कुछ देर बाद जब मंत्रोच्चारण करने वाले पंडित से लेकर समाज के बुद्धजीवी वर्ग के लोगो ने जब रिश्तेदारों को पर्यावरण के महत्व को समझाया तो लोगों ने इसे अपने जीवन में भी आत्मसात करने की शपथ ली.

महंगे गिफ्ट के जगह लड़की वालों ने तिलक में चढ़ाया दर्जनों फलदार पौधे

दरअसल जिले के राजपुर प्रखण्ड अंतर्गत सिसौंधा गांव के रहने वाले ललन सिंह अपने बिटिया बंदना की तिलक चढ़ाने इसी प्रखण्ड के सखुआना गांव निवासी प्रोफेशर ललित प्रसाद सिंह के दरवाजे पर 9 मई 2023 को गए हुए थे जहां आंगन में तिलक समारोह के दौरान दूल्हा पंकज के हाथों में भेंट स्वरूप महंगे उपहार की जगह फल के साथ दर्जनों फलदार पौधे चढ़ाने लगे जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया. लोगो को इस बात की उम्मीद थी कि एक पिता अपने बेटी के ससुराल में वह तमाम सुख सुविधा की वस्तुएं गिफ्ट करेगा लेकिन ऐसा नही होता देख रिश्तेदारों के बीच कानाफूसी शुरू हो गई. इस दृश्य को देख वुद्धजीवी वर्ग के लोगो ने हस्तक्षेप कर वर पक्ष के लोगो को पर्यावरण के महत्व को समझाकर धूमधाम से इस रश्म को पूरा कराया.

सभी धार्मिक और सामाजिक कार्यो में पौधरोपण हो शामिल

तिलक समारोह की रश्म खत्म होने के बाद लड़की के पिता ललन सिंह ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी जीव सुरक्षित रहेंगे, जीवन के हर धार्मिक एवं सामाजिक कार्य मे पौधारोपण उसका हिस्सा बने इस बात पर सबको जोर देना होगा नही तो आने वाला कल जल के अभाव में मीट जाएगा और हरी-भरी यह धरती मरुभूमि बन जाएगी जहां बिटिया ससुराल में निवास करेगी वहां का पर्यावरण हरा-भरा हो यही सोचकर अपने दामाद को दर्जनों फलदार पौधा उपहार स्वरूप आंगन में दिया.

Comment here