ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

रेलवे स्टेशन पर इस फौजी का हुआ भव्य स्वागत.

Spread the love

26 साल देश की सेवा कर घर लौटे सैनिक का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, भारत माता की जयकारे से गूंज उठा बक्सर जिले का डुमराँव रेलवे स्टेशन. सेवानिवृत होकर घर पहुँचे जवान ने कहा गाँव के युवाओं को देश सेवा के लिए करूँगा प्रेरित.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : भारतीय सेना में 26 साल तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत होकर घर पहुँचे जवान के स्वागत में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. ढोल नगाडे के साथ हाथ मे फूलों का माला और तिरंगा लिये सैकड़ो ग्रामीण पहले से ही डुमराँव रेलवे स्टेशन पर खड़े थे. जहां ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री से लेकर हर कोई यह जानने के लिए उतावला हो रहा था कि आखिर ऐसा कौन सा नेता आ रहा है जिसके भव्य स्वागत के लिए लोग घण्टो पहले से हाथों में तिरंगा और फूलों का माला लिए इंतजार कर रहे है.

ट्रेन रुकते ही एक झलक पाने को बेकरार दिखे लोग

जैसे ही डुमराँव रेलवे स्टेशन पर लगे ध्वनियंत्र से यह आवाज आई यात्री गण कृप्या ध्यान दीजिए, वैसे ही लोग कतार वध होकर ट्रेन की तरफ टकटकी लगाकर देख रहे थे. सेना की वर्दी पहने, हाथों में तिरंगा और पीठ पर कपड़े का बैग देखते ही लोग भारत माता की जयकारा लगाने लगे. ग्रामीण के इस उत्साह को देख रेलवे स्टेशन पर मौजूद हर कोई उस जवान का एक झलक पाने के लिए बेकरार था. वहा पर आये सभी लोग गर्मजोशी के साथ जवान का स्वागत कर रहे थे.


देश के सिपाही का स्वागत देख हर युवा हो रहा था रोमांचित

जिले के डुमराँव प्रखंड के कोपवा गाँव निवासी प्रविन्द कुमार सिंह भारतीय सेना में 26 साल सेवा देने के उपरांत जब वह सेवानिवृत्त होकर ट्रेन से डुमराँव रेलवे स्टेशन पर पहुँचे तो उनके स्वागत में परिवार के साथ ही साथ आस-पास के गाँव के सैकड़ो लोग रेलवे स्टेशन पर पहुँचकर जवान के आने का इंतजार कर रहे थे. जवान का रेलवे स्टेशन पर आते ही स्वागत करने पहुँचे युवाओ ने अपने हाथ में तिरंगा झंडा और फूलो की माला लिए भारत माता की जयकारे लगाते हुए रिटायर्ड जवान को सम्मान के साथ घर तक पहुचाया.

1997 में प्रविन्द हुए थे सेना में भर्ती

सेवा निवृत होकर घर पहुँचे पूर्व सैनिक प्रविन्द कुमार सिंह ने बताया कि 26 साल की नौकरी में देश की सेवा करके जो आनन्द और गर्व की अनुभूति हुई है वो कहीं और नहीं मिल सकती. उन्होंने कहा कि आज देश की सेवा से सेवानिवृत्त होकर घर लौटने पर ग्रामीणों द्वारा किये गए स्वागत से मन झुम उठा है. गाँव के युवाओं में देश भक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए, उन्हें प्रेरित करूँगा साथ ही गाँव में ही ट्रेंड करूँगा कि वे लोग भी सेना में जाकर देश सेवा करे और अपने जिले और गांव का नाम रौशन करे.

गौरतलब है कि देश की सेवा कर घर लौटे जवान को लेकर परिवार में भी काफी उत्साह है. रिटायर्ड जवान के बड़े भाई राधेश्याम सिंह ने कहा कि 26 साल तक देश की सेवा कर घर लौटे जवान को लेकर सपरिवार एवं गांव में अपार हर्ष का माहौल है. हमें गर्व है कि 26 साल तक इस परिवार के एक युवा देश की सेवा कर आज सही सलामत घर लौट आया है.

Comment here