ग्राउंड रिपोर्ट

जल जमाव से निजात पाने के लिए हुई बैठक

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर : जिले के मुख्य मोहल्ले होने के बावजूद भी जलजमाव की समस्या गंभीर बनी हुई है. जैसे पांडेय पट्टी, सोहनी पट्टी तथा बाबा नगर के वासी जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए जागरूक लोगों ने एक बार फिर से इसपर गंभीरता दिखाई है.

वही सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी तथा नगर परिषद की मुख्य पार्षद कमरुन निशा के साथ में अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा के कार्यालय में एक बैठक आयोजित हुई. जिसमें नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम तथा पांडेय पट्टी के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद राहुल यादव, वार्ड संख्या 11 के वार्ड पार्षद दिलीप गोड़ तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज राय, व्यवसायी प्रमोद पांडेय तथा राजू राय इस बैठक में मौजूद रहे.

बैठक में यह तय किया गया कि पांडेय पट्टी में व्याप्त जलजमाव की समस्या के निदान के लिए पूर्व की बैठक में निर्धारित 52 लाख रुपयों की राशि का व्यय सदर विधायक संजय कुमार तिवारी तथा नगर परिषद के संयुक्त सहयोग से किया जाएगा. यहां रेलवे लाइन के नीचे से ह्यूम पाइप डालकर जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करना जरूरी है. इसके लिए रेलवे से भी एनओसी लिया जाएगा. इसके अतिरिक्त बाबा नगर तथा सोहनी पट्टी इलाके में भी जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी ह्यूम पाइप डालकर मृत नहर में जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी. इस कार्य में भी नगर परिषद तथा सदर विधायक दोनो संयुक्त रूप से सहयोग करेंगे.


इस बैठक के बाद अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही लोगों को इस गंभीर समस्या से निजात मिलने के आसार दिख रहे है. लेकिन यह भी तय माना जा रहा है कि इस प्रयास के बाद भी बरसात में  इस समस्या का समाधान सफल होता नहीं दिख रहा है.

Comment here