स्थानीय

22 अगस्त को जॉब कैंप, मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती

Spread the love

द जनमित्र डेस्क

बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक नया रोजगार मौका सामने आया है। जिला नियोजनालय बक्सर की ओर से आगामी 22 अगस्त को एक जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक निजी कंपनी मशीन ऑपरेटर के कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन के रूप में 20,974 रुपये दिए जाएंगे।

यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। स्थल संयुक्त श्रम भवन स्थित आईटीआई मैदान में जिला नियोजनालय परिसर है। चयन प्रक्रिया मौके पर योग्यता के आधार पर संपन्न होगी।

पद के लिए 18 से 40 वर्ष आयु सीमा तय की गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित युवाओं को अहमदाबाद में कार्य करना होगा। कंपनी बस सुविधा, कैंटीन, बीमा कवर तथा सुरक्षा उपकरण जैसी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी।

कैंप में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जो अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। अभ्यर्थियों को बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर निर्धारित समय पर पहुंचना आवश्यक है।

नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति शर्तें और अन्य जिम्मेदारियां पूरी तरह कंपनी की होंगी। कार्यालय की भूमिका केवल सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित रहेगी। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए 22 अगस्त को समय पर जॉब कैंप में अवश्य पहुंचें।

Comment here