द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर: स्टेशन रोड में स्थित कमलदह पार्क में नए तरीके से निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ है. लेकिन कुछ स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि हिंदू देवी-देवताओं के पास शौचालय का निर्माण कार्य होने से बहुत लोग आहत है. वही पूरी तरीके से चारदीवारी बंद हो जाने से लोगों को आने जाने में भी परेशानी होगी. इस बाबत वार्ड नंबर 13 की वार्ड पार्षद आशा तिवारी ने बताया कि वार्ड नंबर 13 में स्थित कमलदह पार्क में वार्ड नंबर 13, 14 एवं वार्ड नंबर 20 की जनता स्वास्थ्य लाभ
के लिए टहलने एवं व्यायाम करने के लिए साथ ही साथ पूजा-पाठ करने के लिए प्रतिदिन कमलदह पार्क में जाते हैं. लेकिन वन विभाग बक्सर द्वारा स्टेशन रोड स्थित कमलदह पार्क के पीछे के रास्ते को बंद कर दिया जाएगा तो पीछे का रास्ता बंद हो जाने से मोहल्ले के बुजुर्ग, महिला, पुरुष, वयस्क एवं बच्चों को मेन रोड से होकर जाना पड़ेगा जो कि सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है. कमलदह पार्क स्थित लोगों का कहना है कि पार्क के अंदर प्रवेश करने के लिए पीछे एक छोटा गेट का निर्माण सुरक्षा के लिहाज से होना ठीक रहेगा.

स्थानीय वार्ड पार्षद आशा तिवारी का कहना है कि ऐतिहासिक पार्क में वन विभाग द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है इसी क्रम में पोखर के समीप बने पुराने शौचालय को छोड़कर एक नए शौचालय का निर्माण पार्क में स्थित पीपल के पेड़ के पास किया जा रहा है. जहां पर स्थानीय एवं दूर-दूर से लोग लगभग हर दिन पूजा-पाठ करने आते हैं. ऐसे में जहां शौचालय की बात से लोगों में धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पहले से शौचालय बना हुआ है तो फिर दूसरा शौचालय बनाने की आवश्यकता नहीं और अगर शौचालय कार्य हो भी रहा है तो इतने बड़े कमलदह पार्क परिसर में कहीं दूसरी जगह भी उसका निर्माण किया जा सकता है. समस्त जनता का

कहना है कि यदि वन विभाग अपनी मनमानी करेगी और शौचालय निर्माण कार्य पीपल के पेड़ के पास करेगी तो लोग एक बड़े पैमाने पर आंदोलन खड़ा करेंगे. इस बात की शिकायत उनके द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी से भी की गई है और उन्होंने अनुरोध किया है की जनमानस की भावना को देखते हुए कमलदह पार्क परिसर में कहीं और शौचालय कार्य निर्माण तथा पीछे की तरफ एक छोटा गेट लोगों के लिए खोलने का कार्य किया जाए ताकि सभी लोग पार्क में नियमित रूप से टहल सके एवं पूजा पाठ कर सके.


Comment here