द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: बिहार सरकार लाख कोशिश कर रही है शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो इसके लिए सरकार तत्परता से छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिक्षकों की नई वैकेंसी निकालने के लिए दावे कर रही है ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो.परंतु प्रधानाध्यापक एवम शिक्षक अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर पा रहे हैं. सरकार के नियमों को ताक पर रखकर अपनी मनमानी करते है. ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का भविष्य क्या होगा. ऐसा ही एक मामला सरेंजा के राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रधानाध्यापक का है. लगातार कई दिनों से ये अपनी ड्यूटी से गायब चल रहे हैं. इससे नाराज अभिभावकों ने मंगलवार स्कूल में तालाबंदी कर दी.


ग्रामीण जयप्रकाश राम का कहना है कि इस मामले को लेकर कितनी बार जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत करने के बावजूद भी प्रधानाध्यापक और कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित नहीं रहते हैं. अगर आते भी तो हाजिरी बनाकर विद्यालय से निकल जाते है.तब हमलोग (ग्रामीण) मिलकर तीसरी बार ताला लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी अनुपस्थिति के चलते स्कूल में पठन पाठन के अलावा एमडीएम और अन्य महत्वपूर्ण कार्य जैसे टीसी भी नहीं मिल पा रहा है. जिसके चलते बच्चों को नामांकन कराने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी ने बताया कि राजकीय बुनियादी विद्यालय सरेंजा के प्रधानाध्यापक सीताराम के बारे में श़िकायत मिली है कि वे स्कूल से गायब रहते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि स्कूल से गायब रहनेवाले इस प्रधानाध्यापक की शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से की गई है. इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी से पूछे जाने पर बताया कि इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य कर्मियों के बारे में पूर्व से ही शिकायत मिली है तथा उनसे स्पष्टीकरण की मांग भी की गई है. इसके बावजूद भी उनका रवैया सुधर नहीं रहा है तो जांच होने के बाद इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.


Comment here