सरिता कुमारी | द जनमित्र
कैमूर: कैमुर पुलिस ने 23 फरवरी को भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी बाजार में कबाड़ की दुकान चलाने वाले दुकानदार असलम अंसारी के साथ 3 लाख रूपये, बाइक, और मोबाइल लूट का खुलासा किया हैं. एफ आई आर के बाद पुलिस ने इस घटना में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया लिया है. जिसमें कुल 7 आरोपी चिन्हित हुए हैं. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में भभुआ के बिठवार गांव निवासी ददन प्रसाद बारी का पुत्र मुकेश बारी, चैनपुर के इसियों गांव निवासी नवमी सिंह का पुत्र विकी पटेल, बिठवारी गांव निवासी


बिकाऊ राम का पुत्र निर्भय कुमार उर्फ छांगुर कुमार, व बुडवलिया गांव निवासी मोहम्मद ईशा अंसारी का पुत्र आमिर सुहैल शामिल है. एसपी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि कैमूर पुलिस ने 23 फरवरी को भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी बाजार से लगभग तीन सौ मीटर दक्षिण यात्री शेड के पास एक कबाड़ी व्यवसायी के साथ दो बाइक सवार ने लूट की थी. आरोपियों के पास से चार मोबाइल, 63 हजार रुपये नगदी, लूटी गई बाइक बाइक और अन्य बाइक व तीन तलवार बरामद कर लिया गया है. चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं तीन आरोपियों के खिलाफ


कार्यवाही जारी है. इस पूरी घटना का मास्टर माइंड मुकेश कुमार उर्फ मुकेश बारी को बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार कबाड़ व्यवसायी के पास पैसे होने की जानकारी पूर्व ही से थी. और जैसे ही असलम अंसारी अपने दुकान से रुपए लेकर निकले वैसे ही पहले से घात लगाए लूट मारो ने लूट को अंजाम दिया. लूट की जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी जिसमें भभुआ थाना क्षेत्र थानाध्यक्ष रामानंद मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार, डीआईयू प्रभारी संतोष कुमार वर्मा, संतोष कुमार व रणवीर कुमार शामिल थे.


Comment here