ग्राउंड रिपोर्ट

सेवानिवृत सैनिक को अपराधी ने मारी गोली

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

आरा:बिहार में अपराधियों का आतंक बढ़ते जा रहा है.यह सामने देखने को मिल रहा है. गौसगंज पहाड़ी डिपो के नजदीक कल शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक रिटायर्ड सेना का जवान सह 112 पुलिस वाहन चालक को गोली मार दी. गोली दाहिने जांघ पर लगी है जो आर पार हो गई है. गोली लगते ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा. इसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार जख़्मी टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला निवासी राम दर्शन प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र संजय प्रकाश है जो की रिटायर्ड आर्मीमैन है. अभी वह में 112 नंबर पुलिस वाहन के चालक पद पर टाउन थाना में कार्यरत हैं. संजय प्रकाश ने बताया कि कुछ दोस्तों के साथ मिलकर मैंने गौसगंज पहाड़ी डिपो के पास गढ़हा में मिट्टी भरने का ठेका लिया है. मंगलवार की शाम जब मैं मिट्टी भरवा रहा था उन्हीं लोगों से दूसरे लोगों से झगड़ा हो गया. जिसके बाद वे लोग आए और कहा कि वे लोग झगडा रहे हैं तो मैंने कहा कि वे लोग मेरे जान पहचान के हैं. इसी को लेकर मैं झगड़ा सुलझाने वहा चला गया. जैसे ही मैं वहां पहुंचा तभी अचानक फायरिंग हो गई. जिसमें मुझे गोली लग गई. लेकिन फायरिंग किसने की और कैसे हुई यह पता नहीं चल पाया.

वहीं दूसरी ओर जख़्मी रिटायर्ड वाहन चालक संजय प्रकाश ने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार की आशंका या आरोप नहीं लगाया है.जबकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जख़्मी अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर एक कमरे में बातचीत कर रहा था.उसी दौरान उन दोस्तों में से ही किसी एक दोस्त द्वारा फायरिंग कर दी गई. जिसमें फायरिंग के दौरान उसे गोली लग जाने की बात सामने आ रही है. पुलिस अपने स्तर से इस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं प्राथमिक उपचार करने वाले सर्जन चिकित्सक डॉ.विकास सिंह ने बताया कि जख़्मी युवक को गोली दाहिने पैर में जांघ पर लगी है जो आर पार हो गई है. अभी मरीज की स्थिति स्थिर बनी हुई है.

Comment here