ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

लोकतंत्र बचाओ रैली को लेकर भाकपा माले ने निकाला जत्था प्रचार.

Spread the love

        द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर: भाकपा माले ने 15 फरवरी को लोकतंत्र बचाओ – भाकपा-माले की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए डुमरांव नगर में जत्था प्रचार निकाला. जत्था प्रचार नया थाना से ट्रेनिंग कालेज होते दक्खिन टोला, राजगढ़, गोला होते विभिन्न मार्गों से होते हुए फिर से नया थाना पहुंचा इस जत्था का नेतृत्व भाकपा माले सचिव नवीन कुमार डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा एवं डुमराव सचिव सुकर ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान फासीवाद मिटाओ-लोकतंत्र बचाओ! शहीदों के सपनों का भारत बनाओ! संविधान, लोकतंत्र व न्याय पर हमला बंद करो! भगवा कहर के खिलाफ लाल लहर, जाग उठा है गांव-शहर! गांव-शहर से उठी आवाज – फासीवाद मुर्दाबाद! हिटलरशाही नहीं चली तो मोदीशाही नहीं चलेगी! नफरत नहीं अधिकार चाहिए – शिक्षा और रोजगार चाहिए! आरक्षण खत्म करने की साजिश नहीं चलेगी! दलित-अल्पसंख्यक-कमजोर वर्ग पर हमला बंद करो! बहुत हुआ नारी पर वार – गद्दी छोड़ो मोदी सरकार! देश की जनता है बेहाल – अंबानी–अडानी मालामाल आदि नारे भी लगे.


वही डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि रैली में मुख्यतः बिहार के तमाम जिलों से हजारों की तादाद में खेत ग्रामीण मजदूर, किसान, महिलाएं,छात्र-नौजवान, स्कीम वर्कर, दलित-अल्पसंख्यक और बुद्धिजीवियों समेत तमाम तबकों व हिस्से के लोग शरीक होंगे. यह रैली मोदी राज के खिलाफ बिहार व देश में चले तमाम आंदोलनों व सवालों को मुखरता व पूरी ताकत से अभिव्यक्त करेगी. रैली बुलडोजर राज, वास-आवास व रोजी-रोटी से विस्थापन, बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य, एमएसपी गारंटी, बटाईदारों के अधिकार व सुरक्षा आदि सवालों पर भी केंद्रित होगी. रैली के मुख्य वक्ता दीपंकर भट्टाचार्य होंगे. इसके अलावा भाकपा-माले के कई राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय नेता भी रैली को संबोधित करेंगे.इस रैली की तैयारी के लिए बक्सर के सैकड़ों गांव में पर्चा वितरण, जनता के बीच बैठक हुई है , दीवार लेखन हुए हैं और चट्टी बाजार पर सैकड़ों की संख्या में बैनर और पोस्टर लग चुके हैं.


रैली की तैयारी में सभी प्रखंडों में जनता का जत्था- प्रचार झंडे बैनर के साथ किया गया है और आज यहां डुमरांव में जत्था प्रचार निकाला गया है.
उन्होंने बताया कि गांव में,बाजार पर जन संपर्क व सहयोग और छोटे व्यवसायियों से रैली सफल करने को संपर्क किया जा रहा है. इस दौरान पार्टी नेता संजय शर्मा, कन्हैया पासवान, इनौस जिला सचिव धर्मेंद्र सिंह, आइसा जिला सचिव धनजी ने किया.जत्था प्रचार में टाउन सचिव कृष्णा राम , शंकर तिवारी, ललन राम ,भगवान दास, जाबिर कुरैशी, शैलेन्द्र पासवान, प्रभात , रासभोला सहित दर्जनों नेता कार्यकर्ता शामिल रहे.

Comment here