द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
गया : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी टिकारी जिला गया को ₹50,000 रिश्वत लेते प्रखंड संसाधन केंद्र टिकारी जिला गया के कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.


परिवादी जितेंद्र कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय चैता के द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दिनांक 30.01.2023 को शिकायत दर्ज कराया गया था. संजीव कुमार के द्वारा विद्यालय का बार-बार निरीक्षण नहीं करना तथा विद्यालय का भवन निर्माण कार्य के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है.


आरोप सही पाए जाने के बाद कांड अंकित पर अनुसंधानकर्ता गौतम कृष्ण, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिनके द्वारा करवाई करते हुए अभियुक्त संजीव कुमार को 50,000 का रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया एवम अभियुक्त से पूछताछ के बाद न्यायालय निगरानी पटना को उपस्थापित किया जाएगा.


Comment here