ग्राउंड रिपोर्टसेहत

केसठ में जल्द ही बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर / केसठ: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा स्वास्थ्य केंद्रों के विकेंद्रीकरण कर ग्रामीण स्तर तक पहुँचाने के अपने लक्ष्य के क्रम में आज केसठ प्रखण्ड मुख्यालय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण कार्य मे भूमि सम्बंधित अड़चनों के समाधान के लिए डुमराँव विधायक डॉ० अजीत कुमार सिंह ने स्थल निरीक्षण किया . मौके पर निर्माण कार्य की एजेंसी के अधिकारियों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केसठ के अधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित रहीं.

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि डुमराँव विधानसभा में हमने लगातार प्रयास के बाद पिछले वर्ष केसठ और चौगाईं में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 5 हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर की मंजूरी प्राप्त करने में सफल रहें .चौगाईं के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य शुरू हुआ है परन्तु केसठ में भूमि संबंधी अड़चनों के कारण एक वर्ष बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है.आज तमाम पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों की मदद से सभी अड़चनों को खत्म कर लिया गया. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. इस वर्ष हमने सात और स्वास्थ्य केंद्रों को बनवाने का लक्ष्य लिया है . स्वास्थ्य सुविधाओं के विकेंद्रीकरण के बिना आमलोगों तक इसका लाभ पहुंचाना सम्भव नहीं है .


इस अवसर पर माले के केसठ प्रभारी ललन प्रसाद, रेखा देवी, पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार, मंगल महेश, हरेन्द्र प्रसाद, संजीव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे.

Comment here