द जनमित्र । विमल यादव । 9431092766
भाकपा (माले) का जाँच दल टीम डुमराँव विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में डुमराँव नगर परिषद क्षेत्र के नया भोजपुर पहुँच कर प्रशासन द्वारा गरीब-भूमिहीनों के घर उजाड़ने के दिए नोटिस के खिलाफ भूमिहीनों की लड़ाई में साथ-साथ लड़ने का आश्वासन दिया। प्रशासन की दलील है कि हाई कोर्ट के ‘निर्देश’ पर अवैध रूप से बसे लोगों को हटाकर शहर से अतिक्रमण हटाया जा रहा है । ये पूरी तरह असत्य है। माननीय उच्च न्यायालय में दाखिल की गई सिविल रिट केस नंबर 9692/2015 के आलोक में 46 भूमिहीनों को घर तोड़ने का नोटिस दिया गया है

जबकि सभी भूमिहीनों को आवास योजना के तहत बासगीत का पर्चा मिला हुआ है । डुमराँव अंचलाधिकारी ने इस ठंढ में इन्हें बेघर करने का नोटिस देकर अमानवीय कृत्य किया है । विदित हो कि इस स्थान पर लोग सत्तर के दसक के से ही दलित समुदाय के सैकड़ों परिवार रहते आ रहें हैं । ये सारा खेल प्रशासन और भू माफियो के मिलीभगत से खेला जा रहा है। वर्षों से गुजर वसर कर रहे लोगों को उजाड़ कर भूमाफिया के हवाले किया जा रहा है। डॉक्टर सिंह का प्रशासन से मांग हैं कि अविलम्ब गरीबों को उजाड़ने का नोटिस वापस लिया जाए तथा भूमिहीनों के आवास की व्यवस्था करें । सभी गरीबों के वास-आवास की समुचित व्यवस्था की जाये । डॉक्टर सिंह और उनकी पार्टी गरीबों के हर जायज मांग के साथ हैं। सड़क से सदन तक हम उजाड़े गए गरीबों के साथ हैं। मौके पर भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य नीरज कुमार, हरेन्द्र राम, कन्हैया राम व अन्य सैकड़ो लोग शामिल थे।

Comment here