ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

फर्जी तरीके से अल्ट्रासाउंड संचालन में युवक हुआ गिरफ्तार

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर : इटाढ़ी में गलत तरीके से अल्ट्रासाउंड चला रहे एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. यह कार्रवाई संचालक के खिलाफ मिली शिकायत के बाद अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई है.मिली जानकारी के मुताबिक इटाढ़ी निवासी गोविंद कुमार के खिलाफ फर्जी तरीके से अल्ट्रासाउंड संचालन करने की बात सामने आई थी.

जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्रीनिवास उपाध्याय के नेतृत्व में छापेमारी की गई एवम अल्ट्रासाउंड के संचालक को गिरफ्तार किया गया. चिकित्सा पदाधिकारी के बयान पर ही उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया.सूत्रों की माने तो जिले में अलग-अलग जगहों पर अभी भी गैर कानूनी तरीके से अल्ट्रासाउंड का संचालन हो रहा है . हालाकी इटाढी में हुए करवाई को लेकर उनके उनके अंदर भी हड़कंप मचा हुआ है .

Comment here