ग्राउंड रिपोर्टसेहतस्थानीय

बक्सर में आए तबलीगी जमात के लोगों से डरने की जरूरत नहीं है

Spread the love

जनमित्र/बक्सर: तबलीगी जमात को लेकर देशभर में कई तरह की चर्चाएं चल रही है आपको बता दें कि नया भोजपुर में शरणार्थी रहे तबलीगी जमात के 13 लोगों का कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है. इनमें 11 विदेश के लोग शामिल थे जबकि दो मुंबई के रहने वाले थे. रिपोर्ट आने के बाद जिले के लोगों ने सुकून भरी सांस ली है. इसके पूर्व जिले भर में इनके आने मात्रा से ही दहशत का माहौल था. लोग इनके पोजिटिव होने की पूरी शंका जता रहे थे. लेकिन, अब रिपोर्ट

निगेटिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली है. जिला प्रशासन ने बताया कि जिले में अब तक 52 लोगों का रिपोर्ट आ गया है. ये सभी रिपोर्ट निगेटिव आया है. ऐसे में अब तक बक्सर जिले में एक भी पोजिटिव रिपोर्ट नहीं आया है. जिसके कारण बक्सरवासी काफी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. वहीं, जिला प्रशासन ने अभी भी लोगों से यह अपील कर रहा है कि लोग बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें. पूरी तरह लॉकडाउन का पालन करें. ताकि कोरोना के चेन को समाप्त किया जा सके और बक्सर पूरी तरह सुरक्षित रह सके. पुलिस प्रशासन भी हर तरह की एहतियात बरत रही है ताकि बक्सर को सुरक्षित रखा जा सके.

Comment here