खेती-बाड़ीग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

महागठबंधन एवं वाममोर्चा का नीतीश एवं मोदी सरकार के खिलाफ निकला संयुक्त मार्च

Spread the love

जनमित्र/बक्सर:- महागठबंधन एवं वाममोर्चा का संयुक्त आक्रोश मार्च आज बक्सर में निकला जिसमें भारत सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण देश का बत्तर आर्थिक विकास, नौजवानों, किसानों के बिगड़ते हालात भारतीय संविधान इनको ताक पर रख कर सार्वजनिक संपत्ति का निजीकरण एवं 15 वर्षों का नीतीश सरकार का शासनकाल दिन-ब-दिन रसातल में जा रही शिक्षा स्वास्थ्य तथा विधि व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन हुआ यह प्रदर्शन बक्सर किला मैदान से होते हुए मुनीम चौक, पुलिस चौकी, समाहरणालय से होकर बक्सर सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय (कमलदह तालाब) पर जाकर सभा के रूप में तब्दील हो गया।


भा में बोलते हुए नेताओं ने कहा कि देश एक अराजक दौर से गुजर रहा है केंद्र में दोबारा सत्ता में आने के बाद भाजपा की अगुवाई वाली सरकार लगातार जन सरोकारों पर हमले कर रही है। देश एक अघोषित आपातकाल से गुजर रहा है जहां शब्दों पर पहरा है विचार व्यक्त करने पर पाबंदी है सरकार से सवाल पूछने पर प्रतिबंध है। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने ऐसा माहौल पैदा किया जहां भय आतंक और दहशत है विपक्ष को डरा धमका कर चुप रहने के लिए बाध्य किया जाता है। सत्ता और व्यवस्था के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को लगातार दबाने की कोशिश की जा रही है राष्ट्रभक्ति के नाम पर देश में ऐसी अवधारणा बनाई गई है

जहां सरकार से सवाल पूछने वालों को फौरन देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है। नफरत का माहौल देश में उफान पर है दलितों अल्पसंख्यकों पिछड़ों अति पिछड़ों के खिलाफ एक सुनियोजित अभियान देश में चलाया जा रहा है। सभा की अध्यक्षता रालोसपा के जिलाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर एवं संचालन रालोसपा के प्रदेश महासचिव सुकून राम ने किया | सभा को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से श्री छेदीलाल राम पूर्व मंत्री बिहार सरकार, बबन कुशवाहा, श्री भगवान सिंह जिला अध्यक्ष वी.आई.पी., तेज नारायण सिंह पूर्व सांसद सी.पी.आई, कॉमरेड भगवती प्रसाद सी.पी.एम, कॉमरेड ज्योतिश्वर सिंह जिला सचिव सी.पी.आई, बजरंगी मिश्रा जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस,

सर्वजीत कुशवाहा, बबलू यादव युवा जिला अध्यक्ष राजद, श्री प्रेम कुशवाहा, रविंद्र यादव, श्री धनजी मुखिया, शिव प्रसाद कुशवाहा, रिया शर्मा, मनोज कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, राकेश महतो, रामजीत उइके, राजेश कुशवाहा, बच्चा लाल, हरिशंकर साहनी, अमरजीत गौड़, सत्येंद्र कुशवाहा, मिथिलेश राजभर, रमण राजभर, बिहारी पासवान, अखण कुशवाहा, योगेंद्र चौहान, अभय मौर्य, प्रमोद मौर्य, विनोद ठाकुर, संयम कुशवाहा, रौशन राम, गोविंद प्रधान, कमल सिंह, राजेश मौर्य रहे।

Comment here