जनमित्र/बक्सर: जाड़े के मौसम में वंचितों तथा जरूरतमंदों की मदद को समाजसेवी संस्था अँखुआ ने एक विशेष अभियान शुरू किया. संस्था के युवाओं ने नगर के अंबेडकर चौक के समीप अँखुआ कपड़ा बैंक के सौजन्य से वस्त्र वितरण शिविर का आयोजन किया. जिसके तहत एक सप्ताह तक गरीबों के बीच कपड़ो का वितरण हुआ. जानकारी देते हुए संस्था के संयोजक आशुतोष दुबे ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने अभियान चलाकर लोगों से उनके अनुपयोगी हो चुके पुराने वस्त्रों को जुटाया.

जिन्हें शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच वितरित किया. शिविर में जरूरतमंद जरूरत के हिसाब से कपड़ों को चुनकर ले जा रहे थे. वहीं कई व्यक्ति ने अपने पुराने कपड़ों को दान के रूप में दे रहे थे ताकी किसी जरूरतमंद की मदद हो सके. अबतक करीब 2200 लोगों को इस शिविर से लाभ मिला है शिविर का आयोजन पिछले 25 दिसम्बर 2019 से ही चालू है आज 1 जनवरी 2020 को अंतिम दिन था. इन सात दिनों में कई ऐसे भी जरूरतमंद आये जिनकी जरूरत की पूर्ति तत्काल नहीं हो पाया, वैसे सभी जरूरतमन्दों को आज 01 जनवरी को बुलाया गया था, इसलिए अंतिम दिन संख्या 600 से ऊपर पहुंच गया. जिनमें कई लोगों को नए कम्बल भी उपलब्ध

कराया गया. इस कार्य में राजीव रंजन, शिवम पाठक, चंदन कात्यान, डॉ. कन्हैया मिश्रा, कपीन्द्र किशोर भारद्वाज, सत्येंद्र प्रकाश उपाध्याय, अखिलेश पांडेय, हृषिकेश त्रिपाठी, राजेश कुमार, अजय मिश्रा, नित्यानंद पाठक, उदय प्रताप, नवीन जी, जगजीत भट्ट व अन्य ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.




Comment here