जनमित्र/बक्सर: मानवता की मिशाल पेश कर रहा है न्यू आशिर्वाद हॉस्पिटल जेल पईन रोड स्थित न्यू आशिर्वाद हॉस्पिटल मानवता की मिशाल पेश कर रहा है. यहां प्रत्येक शनिवार को गरीब मरीजों का इलाज नि:शुल्क किया जाता है. अब तक दर्जनों गरीब मरीजों का इलाज इस हॉस्पिटल ने निशुल्क किया है. हॉस्पिटल के प्रबंधक विजय सिंह कहते है कि मानवता का सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. हालांकि हॉस्पिटल में अब तक कई जटिल रोगों का इलाज भी संभव कराया गया है. प्रबंधक बताते हैं कि जेनरल फिजिसियन, स्त्री रोग, चर्म रोग समेत अन्य असाध्य रोगों के इलाज के लिए अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा हमेशा उपलब्ध रहती है.

प्रबंधक विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक गरीब और असहाय मरीजों के लिए सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. हॉस्पिटल में डॉ. बी दुबे, डॉ. पी सिंह एवं डॉ. के के राजा अपनी बेहतर सेवा दे रहे हैं.





Comment here