जनमित्र/बक्सर: भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जयंती को लेकर नगरवासियो में काफी उत्साह देखने को मिला लोगो ने अपने-अपने घर पर समाजिक दूरी बना भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की. सभी के द्वारा भगवान परशुराम से देश पर आई विकट परिस्थिति को नष्ट करने की प्रार्थना की गई. कोरोना रूपी महामारी एवं लाकडाऊन के वजह से सोशल डिसटेंसिग रखते हुए ” भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी जो चारो वेदो के ज्ञाता शस्त्र के

महाज्ञानी की जयंती बिनोधर ओझा के आवास पर सरकार के निर्देशो को ध्यान मे रखते हुए मनाया गया. धूप दीप और नैवेद्य से पूजा की गयी.
” ऊॅ जमदग्न्याय विघ्रहे
महावीराय धीमहि तन्नो
परशुरामः प्रचोदयात् । ”
बिनोधर ओझा ने कहा कि आज अक्षय तृतीया तिथि सभी अन्नदाताओ सहित सभी लोगो के लिए मंगल के साथ धन धान्य स्मृधि के साथ स्वस्थ काया निश्छल भाव इंसान के प्रति प्रेम का भाव मानवीय संवेदना भेदभाव रहित न्याय के लिए भगवान परशुराम सबको आशीर्वाद और प्रेरणा दें ।
भगवान से प्रार्थना करनेवालो मे विशेश्वर पाण्डेय , पं०सत्येन्द्र उपाध्याय , मनीष चौबे , बडेलाल मिश्र और घर के सदस्य ज्ञानप्रकाश ,विकाश कुमार स्वयं प्रकाश थे.

Comment here