ग्राउंड रिपोर्टछानबीनराजनीतिस्थानीय

बक्सर में पत्रकार अर्णव गोस्वामी पर हुआ प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

जनमित्र/बक्सर: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ओझा ने नगर थाना बक्सर में आवेदन देकर पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर कार्रवाई करने की मांग की कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अर्नब गोस्वामी ने अपने न्यूज़ चैनल पर गलत खबर दिखा कर जन भावना को ठेस पहुंचाया है. अपने आवेदन में कांग्रेस नेता ने लिखा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी तथा उनके कथनों को तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया है.

इस मौके पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमेटी सदस्य राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि उक्त पत्रकार एक कार्यक्रम में जहां धार्मिक भावना उकसाने का कार्य किया वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी भी की. गोस्वामी अपने चैनल पर हमेशा पक्षपातपूर्ण पत्रकारिता करते रहे हैं. इसकी चर्चा पूरे देश मे है. जबकि पत्रकारिता एक निष्पक्ष एवं स्वतंत्र कार्य है उन्होंने कहा कि पत्रकार की गिरफ्तारी एवं उनके चैनल पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है. ऐसे में उन्होंने निवेदन किया है कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई की जाए.

Comment here